Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Shooting: शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' की शूटिंग पूरी Shooting: शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' की शूटिंग पूरी

Shooting: शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की शूटिंग पूरी

Shooting:

Shooting: बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो के नाम से मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर अपनी दमदार पर्सनैलिटी और अच्छे लुक्स की वजह से काफी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। दर्शकों को शाहिद की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। शाहिद के फैंस के लिए अच्छी खबर है। उनकी प्रसिद्ध फिल्म ‘देवा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Shooting:

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की ‘देवा’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें वह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘देवा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रैपअप पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रॉय कपूर फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर रैप-अप पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। ‘देवा’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने किया है। इस फिल्म काे लेकर शाहिद ने साेशल मीडिया पर एक पाेस्ट के साथ फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया है, जिसमें शाहिद एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

Shooting:

शाहिद हाल ही में फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। शाहिद ने अपनी एक्टिंग, डांसिंग स्किल्स और पर्सनैलिटी के दम पर इंडस्ट्री में सही जगह बनाई है। एक लोकप्रिय अभिनेता का बेटा होने के बावजूद, इंडस्ट्री में शाहिद के संघर्ष पर किसी का ध्यान नहीं गया। कई फिल्मों में काम करने के बाद वह सुर्खियों में आए। शाहिद ने ‘विवाह’, ‘इश्क विश्क’, ‘कबीर सिंह’, ‘फिदा’, ‘जब वी मेट’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

Shooting:

यहां से शेयर करें