Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पूर्णज्ञानंजली इंटर कॉलेज के छात्र ने पाया जिला में चौथा स्थान पूर्णज्ञानंजली इंटर कॉलेज के छात्र ने पाया जिला में चौथा स्थान

पूर्णज्ञानंजली इंटर कॉलेज के छात्र ने पाया जिला में चौथा स्थान

muradnagar news इंटरमीडिएट व हाई स्कूल का परीक्षाफल शनिवार को घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में पूर्णज्ञानंजली  इंटर कॉलेज के छात्र अनस  600 में 565 कर  94.1 प्रतिशत  अंक प्राप्त कर जिला में चौथा स्थान प्राप्त किया। मयंक कुमार 600 में 552 कर 92 प्रतिशत अंक प्राप्त द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विशेष कुमार ने 547 में 600 कर 91.10 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग की छात्रा कुमारी मानसी  500 में 450 कर 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिकंदर ने 87.6 प्रतिशत प्राप्त विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दीपांशु ने 86.2 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रबंधक  योगेंद्र चौधरी बच्चों को बधाई दी और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य लक्ष्मी राठौरशिक्षकों व बच्चों की मेहनत का फल बताया और बच्चों को भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। विद्यालय के छात्र अनस ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्य शिक्षक गण व अपने माता-पिता को दिया।
आयुध निमार्णी फैक्ट्री इंटर कॉलेज के छात्र दानिश सैफी 430/500 कर 86 प्रतिशत व छात्र विशेष  550/600 कर 91.7 प्रतिशत किया है।

यहां से शेयर करें