Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News:सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावों का निकला दम:डॉ गुप्ता – जय हिन्द जनाब Noida News:सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावों का निकला दम:डॉ गुप्ता – जय हिन्द जनाब

Noida News:सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावों का निकला दम:डॉ गुप्ता

Noida News:। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा करते हैं, लेकिन नोएडा जैसे शहर में ही जगह-जगह सड़कों के गड्ढे भरे नहीं गए हैं, नोएडा की सड़कों का भूरा हाल है शहरों में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है, नोएडा की कोई ऐसा सड़क नहीं है जहां गड्ढे नहीं होंगे, सबसे बुरा हाल तो नोएडा सेक्टर 63 के रोडो का है, जो रोड सनी मंदिर से बहलोलपुर की तरफ आ रही है। वह रोड पैदल चलने लायक भी नहीं है। लेकिन नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी  सुनने के लिए तैयार नहीं।

यह भी पढ़े : Greater Noida:अभिभावकों से शिक्षा के नाम पर लूट, डेढ़ साल से नहीं मिला न्याय: चौधरी प्रवीण

महासचिव विकास यादव व मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने बताया कि कई बार सर्कल-4 के प्रोजेक्ट इंजीनियर डोरी लाल वर्मा से शिकायत की की गई लेकिन उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। नोएडा सेक्टर 63 के सारे रोड़ो की हालत खराब है। अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि अगर जल्द से जल्द नोएडा के सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन करके नोएडा प्राधिकरण को जगाने का काम करेंगी।

यहां से शेयर करें