नौएडा, ग्रेटर नौएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में 100 ई-बसों का संचालन शुरू; यहाँ देखें रूट और किराया सूची

नौएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 12 जून 2026 को लखनऊ से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद, नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नौएडा) क्षेत्र सहित ग्रेटर नौएडा एवं यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में आम जनता के सुलभ सफर के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) का संचालन आधिकारिक रूप से प्रारम्भ कर दिया गया है।

यह सेवा यात्रियों, कामकाजी पेशेवरों और छात्रों के लिए यात्रा को बेहद सुगम और किफायती बनाएगी। ये सभी बसें शून्य प्रदूषण (शून्य कार्बन उत्सर्जन) पर आधारित हैं, जिससे वायु और ध्वनि प्रदूषण में भारी कमी आएगी। साथ ही, सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम होने से लोगों को ट्रैफिक जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी।

प्रमुख विशेषताएँ और सुविधाएँ

  • किफायती किराया: आम जनता की जेब का ख्याल रखते हुए किराया मात्र ₹20, ₹30 और अधिकतम ₹50 निर्धारित किया गया है।
  • समयबद्ध संचालन: उपरोक्त बसें लगभग 15 मिनट के अन्तराल पर संचालित की जायेंगी।
  • डिजिटल सुरक्षा: यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी बसों में रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की डिजिटल सुविधा दी गई है।

 प्रस्तावित सिटी ई-बस रूट सारणी (रूट नं० 1 से 5)

नौएडा क्षेत्र से संचालित होने वाली बसों के रूट और उनके स्टॉपेज की सूची इस प्रकार है:

रूट नंबर प्रारम्भ बिन्दु वाया (Route/Way) अन्तिम बिन्दु
रूट नं०-1 बॉटेनिकल गार्डन गोल्फ कोर्स, सिटी सैन्टर, होशियारपुर, सैक्टर-51, पर्थला, गौर चौक, ग्रेटर नौएडा वेस्ट (एक मूर्ति गोलचक्कर), सूरजपुर कलेक्ट्रेट परीचौक (ग्रेटर नौएडा)
रूट नं०-2 बॉटेनिकल गार्डन सैक्टर-44 छलेरा, एमिटी स्कूल, एक्सप्रेसवें चैनेज, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, खूपुरा जेवर एयरपोर्ट
रूट नं०-3 बॉटेनिकल गार्डन सैक्टर-37 अण्डरपास से छलेरा, अगाहपुर, बरौला, सैक्टर-50 मैट्रो स्टेशन, सैक्टर-75 मैट्रो स्टेशन, नॉर्थआई चौक, सैक्टर-116, सैक्टर-78, सैमसंग फेस-2, फूलमंडी, कुलेसरा, सूरजपुर क्लेक्ट्रेट (सूरजपुर)
रूट नं०-4 बॉटेनिकल गार्डन गोल्फ कोर्स, सिटी सैन्टर, सैक्टर-52, साईं मन्दिर सैक्टर-61, सैक्टर-62, प्रताप विहार गाजियाबाद, RRTS स्टेशन गाजियाबाद नया बस अड्डा (गाजियाबाद)
रूट नं०-5 बॉटेनिकल गार्डन सैक्टर-16, नौएडा प्रवेश गेट सैक्टर-14ए, अक्षरधाम, कौशाम्बी आनन्द विहार बस स्टेशन

नोट: ये सभी बसें निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सड़कों पर दौड़ना शुरू हो चुकी हैं। बॉटेनिकल गार्डन को मुख्य हब बनाया गया है ताकि मेट्रो यात्रियों को भी सीधे ई-बसों की कनेक्टिविटी मिल सके।

ट्रंप-नेतन्याहू में टकराव, अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते से इजराइल में मची खलबली

यहां से शेयर करें