अशोक वाटिका में माता सीता से मिले हनुमान, अक्षय कुमार के वध लंका दहन और मेघनाथ के संवाद का श्रोताओं ने खूब लिया आनंद

आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब, शालीमार ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला की ओर से आयोजित रामलीला में कल रात्रि को लीला प्रसंग में सीता खोज के बाद अशोक वाटिका में हनुमान एवं माता सीता की भेंट के साथ हनुमान द्वारा अशोक वाटिका को उजाड़ने और दर्शकों के बीच में केले, सेव, नाशपाती के वितरण के साथ अक्षय कुमार से संवाद एवं अक्षय कुमार के वध की लीला, मेघनाथ और हनुमान के बीच अशोक वाटिका में हुए संवाद, ब्रह्मास्त्र द्वारा मेघनाथ द्वारा हनुमान को बंदी बनाकर लंका पति रावण के दरबार में पेश करने, रावण हनुमान संवाद, लंका दहन, विभीषण को अपमानित कर लंका से बाहर किए जाने के दृश्य एवं संवाद, अंगद रावण संवाद की लीला का आयोजन हुआ, जिसे देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।

खासतौर से मेघनाथ के किरदार में आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब के मीडिया एवं प्रचार सचिव रविश गौतम द्वारा प्रस्तुत किए गए दृश्य और संवाद पर दर्शक काफी उत्साहित हुए एवं उनके संवाद एवं लीला का तालिया की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

कल की लीला में प्रमुख पात्रों में कलाकारों भूमिका में हनुमान की भूमिका गौतम शर्मा, अंगद की भूमिका में लवेश अरोड़ा, रावण की भूमिका में रॉबिन सक्सेना, विभीषण की भूमिका में राजीव बंगा, मेघनाथ की भूमिका में रवीश गौतम किरदारों को जीवंत रूप दिया। रामलीला के निर्देशक पवन शर्मा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मंचन के माध्यम से रामायण की शिक्षाओं, भारतीय संस्कृति, मर्यादा, भक्ति और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर क्लब के प्रधान रमेश चड्ढा, महासचिव अमित गोयल, वरिष्ठ उपप्रधान प्रदीप कंसल एवं मीडिया एवं प्रचार सचिव रविश गौतम, मीडिया सहयोगी ओम प्रकाश राय उपस्थित रहे।

यहां से शेयर करें