Uttar Pradesh Budget: विधायक ने बजट को जनपद और प्रदेश के लिए बताया लाभकारी, उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा बजट

Uttar Pradesh Budget: उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किए जाने पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र, संतुलित और दूरदर्शी विकास का रोडमैप प्रस्तुत करता है।

बजट में जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 750 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है, जिसे विधायक ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि इससे अवसंरचना विकास को गति मिलेगी और क्षेत्र में निवेश, उद्योग, पर्यटन तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आर्थिक क्रांति का आधार बनेगा। एयरपोर्ट के साथ कनेक्टिविटी, औद्योगिक कॉरिडोर और लॉजिस्टिक्स हब के विकास से गौतमबुद्ध नगर सहित आसपास के जिलों में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास की भावना को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें: Cyber ​​Crime Police Station: पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, चार साइबर ठग गिरफ्तार, लैपटॉप व मोबाइल सहित उपकरण बरामद

यहां से शेयर करें