केंद्रीय रेल मंत्री वी. सोमन्ना ने कर्नाटक भारत गौरव ट्रेन: एक हजार तीर्थों की यात्रा कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया

New Delhi news  केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने रेल भवन में ह्ल कर्नाटक भारत गौरव ट्रेन: एक हजार तीर्थों की यात्रा ह्व नामक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह पुस्तक भारतीय रेलवे की प्रमुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन पहलों में से एक को समर्पित है और इसे एक समृद्ध दृश्य एवं कथात्मक श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

वी. सोमन्ना ने कहा कि पुस्तक कर्नाटक भारत गौरव ट्रेन के पीछे की भावना, दृष्टिकोण और सामूहिक प्रयास को खूबसूरती से दशार्ती है, जिसमें आस्था, संस्कृति, विरासत और आधुनिक रेल अवसंरचना का सहज समन्वय शामिल है। उन्होंने बताया कि इस पहल की परिकल्पना और संचालन डॉ. अनुप दयानंद, आईआरटीएस (सेवानिवृत्त) द्वारा किया गया।
कर्नाटक भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से 30,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने काशी और अन्य पवित्र स्थलों की यात्रा करने का सपना साकार किया। पुस्तक में ट्रेन को ह्लभारत की चलती-फिरती गैलरीह्व के रूप में पेश किया गया है, जिसमें डिब्बों की सुविचारित संरचना, सुविधाएँ, आध्यात्मिक यात्राओं और यात्रियों के अनुभव का विस्तृत विवरण है। विशेष ध्यान वरिष्ठ नागरिकों और पहली बार तीर्थयात्रा करने वाले यात्रियों के आराम, सुगमता और वहनीयता पर दिया गया है।
कर्नाटक भारत गौरव ट्रेन भारतीय रेलवे की भारत गौरव नीति के तहत एक प्रमुख तीर्थयात्रा पर्यटन पहल का प्रतिनिधित्व करती है। यह ट्रेन  देखो अपना देश और  एक भारत श्रेष्ठ भारत जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अनुरूप काम करती है और साझा आध्यात्मिक अनुभवों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देती है। थीम आधारित यात्राओं में काशी दर्शन, ज्योतिर्लिंग दर्शन, शक्ति पीठ यात्रा, दक्षिणा यात्रा, द्वारका यात्रा और पुरी जगन्नाथ यात्रा शामिल हैं। सर्व-समावेशी पैकेजों में रेल यात्रा, शाकाहारी भोजन, आवास, स्थानीय परिवहन, टूर गाइड और दर्शनीय स्थलों का प्रबंध शामिल है, जिससे तीर्थयात्रियों को सहज और गरिमापूर्ण अनुभव सुनिश्चित हो।नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अब तक 46 यात्राएं सफलतापूर्वक संचालित की जा चुकी हैं, जिनमें 28,786 तीर्थयात्रियों ने हिस्सा लिया और भारतीय रेलवे को लगभग 25.57 करोड़ की आय हुई। यह पहल समावेशी तीर्थयात्रा पर्यटन के उद्देश्य को भी व्यापक रूप से आगे बढ़ा रही है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें