जिले के दो अधिकारी पदोन्नत होकर बनें अपर पुलिस उपायुक्त 

Ghaziabad news  पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने पुलिस कमिश्नरेट में पदोन्नति अधिकारियों सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अपराध) सलोनी अग्रवाल और  सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार, ज्ञान प्रकाश राय को स्टार लगाकर अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) पद पर पदोन्नत किया है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता के आधार पर यह पदोन्नति दी गई है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि पदोन्नति के बाद भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और दक्षता के साथ करते हुए जनता की सुरक्षा और सेवा में बेहतर कार्य करेंगे। पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पदोन्नति पर खुशी जताते हुए अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।


Ghaziabad news

यहां से शेयर करें