Tree Plantation Drive at Children’s Park: नोएडा सेक्टर 51 के चिल्ड्रन पार्क में भव्य पौधारोपण अभियान, प्रशासन, पुलिस और आरडब्ल्यूए ने मिलकर लगाए फलदार पेड़

Tree Plantation Drive at Children’s Park: नोएडा सेक्टर 51 के चिल्ड्रन पार्क में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पौधारोपण अभियान संपन्न, शहर को हरा-भरा बनाने, बढ़ते तापमान और ग्लोबल वार्मिंग पर अंकुश लगाने तथा मिट्टी के कटाव व प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से शनिवार को सेक्टर 51 स्थित चिल्ड्रन पार्क में एक विशेष प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के निवासियों, स्कूली बच्चों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग के अफसरों ने मिलकर फलदार पौधे रोपे। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए सेक्टर 51 के पदाधिकारियों और निवासियों के साथ-साथ रयान इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 39, नोएडा के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन की टीम भी इस मौके पर मौजूद रही और सभी ने मिलकर पार्क परिसर में फलदार वृक्षों के पौधे लगाए।

प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से ओएसडी इंदु प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहीं। पुलिस विभाग की तरफ से एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह और एसीपी-3 राकेश प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा वाईएसएस फाउंडेशन के डायरेक्टर सचिन गुप्ता भी अपनी टीम सहित इस पौधारोपण अभियान का हिस्सा बने।

फेडरेशन और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एन.पी. सिंह ने की, जबकि फेडरेशन के उपाध्यक्ष अनिल खन्ना भी इस मौके पर मौजूद रहे। आरडब्ल्यूए सेक्टर 51 की ओर से महासचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, ट्रेजरार एम.जी. अग्रवाल, संयुक्त सचिव मनीष बावेजा, सौरभ जैन और ए.के. सरीन के साथ-साथ मनमोहन मरवाहा, श्रीनिवासउलू और उनकी टीम ने भी चिल्ड्रन पार्क में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” का संदेश

आयोजकों ने इस मौके पर कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए आज ही पौधारोपण करना जरूरी है। उन्होंने सभी निवासियों से अपील की कि वे अपने घरों, सोसायटी परिसरों और आस-पास की खाली जगहों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि नोएडा शहर को हरा-भरा बनाया जा सके और बढ़ते प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निपटा जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इस तरह के पौधारोपण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Half of the UPPCB posts are vacant: नोएडा-गाजियाबाद दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार, फिर भी प्रदूषण बोर्ड स्टाफ संकट से जूझ रहा

यहां से शेयर करें