Moradabad News: लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नैनीताल जिले के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास रामपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे पांचों युवकों को बाहर निकाला और मूंढापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड पालीवाल नैनीताल, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42) और भुवन भंडारी (37) निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। एक घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

