भात की रस्म में शामिल होने जा रहा था 30 लोगों का परिवार, बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
Utter Pradesh News: बदायूं। जिले के उघैती थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव सरह बरौलिया के पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जो भात की रस्म अदा करने जा रहे थे।
Utter Pradesh News:
जानकारी के मुताबिक, वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना निवासी देवीदास के यहां गुरुवार को उनकी भांजी की बरात आनी थी। इससे पहले भात की रस्म के लिए परिवार और रिश्तेदारों सहित करीब 30 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उघैती थाना क्षेत्र के गांव तिगरा जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव सरह बरौलिया के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।
तीन की मौत, 21 घायल
हादसे में उरैना निवासी 10 वर्षीय नितिन पुत्र उपेंद्र, 16 वर्षीय राखी पुत्री गिरधारी और पूजा पुत्री मदनलाल की मौत हो गई। सभी को बिसौली सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना में 21 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
Utter Pradesh News:
भारत की टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

