Last Date Of SIR Form Submission: आज मतदाता सूची में संशोधन का अंतिम दिन

Last Date Of SIR Form Submission

Last Date Of SIR Form Submission: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम सुधार और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। दावा-आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी, शुक्रवार यानी आज है। जिन लोगों का नाम अभी वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है या जिनके विवरण में त्रुटि है, उन्हें आज ही अपने बीएलओ के कार्यालय जाना होगा।

SIR प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य नागरिक का नाम सही जानकारी के साथ मतदाता सूची में दर्ज हो ताकि भविष्य में वोटिंग या अन्य सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न आए।
आज अंतिम मौका है जिसमें Form-6 भरकर नया नाम जुड़वा सकते हैं या पुराने रिकॉर्ड में सुधार करा सकते हैं।
यदि आज आवेदन नहीं किया तो अगला मौका अगले वर्ष ही मिलेगा, इसलिए सभी नागरिकों से अपील है कि प्रक्रिया समय रहते पूरी करें।

1. सबसे पहले अपना नाम कैसे चेक करें?

आप अपना नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से जांच सकते हैं।

ऑनलाइन तरीके:

  • भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाएं और Search in Electoral Roll सेक्शन में नाम या EPIC नंबर डालकर जांचें।
  • वोटर हेल्पलाइन ऐप या ECINET ऐप से भी आसानी से नाम खोजा जा सकता है।

ऑफलाइन तरीका:

  • अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें।
  • नजदीकी मतदान केंद्र पर उपलब्ध ड्राफ्ट लिस्ट के प्रिंट-आउट में अपना नाम देखकर पुष्टि करें।

2. अगर नाम लिस्ट में नहीं है तो क्या करें?

यदि आपका नाम लिस्ट में शामिल नहीं है या कट गया है, तो तुरंत Form-6 भरकर नया पंजीकरण कराएं।

  • Form-6 नजदीकी BLO/ERO कार्यालय में जमा होता है।
  • आवेदन के साथ इन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
    • आधार कार्ड
    • पहचान पत्र
    • जन्म प्रमाण पत्र
  • Form-6 से नाम दर्ज होने के बाद आप आगामी चुनाव में मतदान कर सकेंगे।

3. Form-6 ऑनलाइन कैसे भरें?

  1. अपने ब्राउज़र में eci.gov.in खोलें।
  2. Home Page पर Form-6 – New Voter Registration विकल्प चुनें।
  3. मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से लॉगिन करें।
  4. “I am applying due to missing name in electoral roll” विकल्प चुनें।
  5. अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें – नाम, जन्मतिथि, पता आदि।
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. फॉर्म सबमिट करें और Reference Number सुरक्षित रखें।

4. यदि जानकारी में गलती है तो क्या करें?

यदि आपके नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि या पते में कोई त्रुटि है तो Form-8 भरकर सुधार कराया जा सकता है।

  • Form-8 भी BLO/ERO कार्यालय में जमा होता है।
  • पहचान और पता प्रमाण आवश्यक है।
  • यह प्रक्रिया मतदाता सूची को सही व अद्यतन रखने के लिए जरूरी है।

5. आज है अंतिम तारीख

मतदाता सूची में दावा और आपत्ति दाखिल करने की आज अंतिम तिथि है।
यदि अभी तक Form-6 या Form-8 नहीं भरा है तो तुरंत आवेदन करें।
समय पर सुधार कराने से आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका नाम पूरी तरह वैध रूप से वोटर लिस्ट में दर्ज रहे और भविष्य में मतदान में कोई समस्या न आए।

Last Date Of SIR Form Submission:

यहां से शेयर करें