गाजियाबाद में खौफनाक हादसा: तीन सगी नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान; कोरियन गेम की लत बताई जा रही वजह

Horrific Accident

Horrific Accident : गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित टीला मोड़ की भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सोसायटी के बी-1 टावर की नौवीं मंजिल से तीन नाबालिग सगी बहनों ने हाथ पकड़कर सामूहिक आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह ऑनलाइन कोरियन टास्क-बेस्ड गेम की लत बताई जा रही है।

Horrific Accident :

परिवार के अनुसार, तीनों बहनें पिछले दो वर्षों से एक कोरियन लवर गेम के अत्यधिक प्रभाव में थीं। परिजन अक्सर उन्हें गेम खेलने से रोकते थे, जिस पर बहनें नाराज़ रहती थीं। बताया गया कि पढ़ाई छोड़ने के बाद उनका अधिकतर समय मोबाइल पर ही बीतता था। पुलिस जांच में भी तीनों के इसी गेम की लत की पुष्टि प्रारंभिक तौर पर हुई है।
तीनों बहनों द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है मम्मी-पापा सॉरी… जिस गेम को आप छुड़वाना चाहते थे, अब आपको समझ आएगा कि हम इस गेम से कितना प्यार करते थे।”

Horrific Accident :

रात 2 बजे बालकनी से छलांग

घटना मंगलवार रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। जब घर के अन्य सदस्य सो रहे थे, तीनों लड़की अपने कमरे में गईं, दरवाजा अंदर से बंद किया और स्टूल लगाकर बालकनी की रेलिंग पार कर नीचे कूद गईं। सुबह सोसायटी में तीनों के शव देखकर लोगों में चीख-पुकार मच गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

तीनों बहनों की उम्र में दो-दो साल का अंतर

मृतकों की पहचान निशिका (16), प्राची (14), पाखी (12) के रूप में हुई है। सभी बहनें एक-दूसरे पर अत्यधिक निर्भर बताई जा रही थीं। परिजन के अनुसार, खाना, नहाना, सोना और यहां तक कि रोजमर्रा के काम भी तीनों साथ ही करती थीं।

फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

टीला मोड़ थाना पुलिस ने घटनास्थल से तीनों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस के अनुसार, यह स्पष्ट किया जा रहा है कि क्या गेम में किसी तरह का खतरनाक टास्क दिया गया था या फिर सिर्फ लत और परिजनों की डांट मानसिक दबाव की वजह बनी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

लॉकडाउन में शुरू हुआ गेम, बढ़ती गई लत

सूत्रों का कहना है कि तीनों बहनों ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान यह गेम खेलना शुरू किया था। ऑनलाइन गेमिंग की आदत बढ़ने के कारण वे धीरे-धीरे स्कूल जाना भी बंद कर चुकी थीं। पिता चेतन, जो ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं, ने कई बार मोबाइल उपयोग पर रोक लगाने की कोशिश की लेकिन बच्चियां मानने को तैयार नहीं थीं।

सोसायटी सहमी, परिवार सदमे में

घटना के बाद सोसायटी में मातम पसर गया है। सुबह नीचे पड़े तीनों शवों का दृश्य देखकर लोगों में सन्नाटा छा गया। परिवार गहरे सदमे में है और किसी भी तरह की बातचीत की स्थिति में नहीं है।

Horrific Accident :

यहां से शेयर करें