New Delhi news क्राइम ब्रांच ने राजधानी में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े संगठित रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किंया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नकली तारीखों वाले प्रोडक्ट बरामद किया है।
आरोपी द्वारका के बामनौली इलाके में चल रहे इस अवैध धंधे में मियाद खत्म हो चुके खाद्य और पेय पदार्थों को दोबारा पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था।
क्राइम बांच के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने शुक्रवार को बताया कि, 29 मार्च को सूचना मिली थी कि बामनौली गांव स्थित एक गोदाम में मल्टीनेशनल कंपनियों के एक्सपायर्ड या एक्सपायरी के करीब उत्पादों की तारीख बदलकर उन्हें बाजार में दोबारा सप्लाई किया जा रहा है। इंस्पेक्टर अक्षय गहलौत के नेतृत्व में टीम ने सटीक सूचना के आधार पर 1 मार्च को सेक्टर-28 द्वारका स्थित गोदाम में छापा मारा।
छापेमारी में पुलिस को बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक्स और खाद्य सामग्री मिली, जिनकी एक्सपायरी डेट और बैच नंबर से छेड़छाड़ की गई थी। मौके से शिवम और लोकेश को पकड़ा गया, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह पूरा कारोबार गुरुग्राम निवासी कमल मुद्गिल के इशारे पर चल रहा था। कुछ ही देर में कमल मुद्गिल भी मौके पर पहुंच गया, पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी के पास से थम्स अप, स्प्राइट, लिम्का, कोका-कोला सहित सैकड़ों कैन और बड़ी मात्रा में ब्रांडेड बिस्कुट बरामद किए गए हैं। साथ ही एक डोमिनो प्रिंटिंग मशीन और थिनर केमिकल भी मिला, जिनका इस्तेमाल असली तारीख मिटाकर नई नकली तारीख छापने में किया जाता था।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बाजार से सस्ते दामों में मियाद खत्म हो चुके सामान खरीदते थे, फिर उस पर लगी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट को मिटाकर नई तारीख छाप देते थे और दोबारा पैक कर बाजार में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
New Delhi news

