धमकी भरे ईमेल से दिल्ली में अफरातफरी: कई स्कूल खाली कराए गए, सुरक्षा एजेंसियाँ हाई अलर्ट पर

Delhi School Bomb Threat:

सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच मिली धमकी; स्कूल खाली कराए गए, बम निरोधक दस्ते ने की जांच

Delhi School Bomb Threat: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल और फोन कॉल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार 11 से अधिक नामी स्कूलों को धमकी भेजी गई है, जिनमें दक्षिणी दिल्ली के तीन स्कूल भी शामिल हैं। धमकी भरे संदेश में संसद हमले के दोषी और फांसी पर चढ़ाए गए आतंकवादी अफजल गुरु का नाम भी संदर्भित किया गया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

Delhi School Bomb Threat:

सुबह का समय चुनकर भेजी गई धमकी बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में दहशत

पुलिस के मुताबिक ज्यादातर कॉल और ईमेल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच भेजे गए, उस समय जब स्कूलों में बच्चे पहुंच रहे थे। अचानक आई धमकी से स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में अफरा-तफरी मच गई। कई स्कूलों ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की। कुछ स्कूलों को एहतियातन खाली करा लिया गया।

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की तैनाती

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल, दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें संबंधित स्कूलों की ओर रवाना हुईं। स्कूलों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए और परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है।

दक्षिणी दिल्ली बने केंद्र में, तीन बड़े स्कूलों को मिली धमकी

दक्षिणी दिल्ली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के तीन प्रमुख स्कूलों को धमकी मिली है, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में भी अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

जिन स्कूलों को धमकी मिली

दक्षिणी दिल्ली

  • लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट

  • केम्ब्रिज स्कूल, एनएफसी

  • द इंडियन स्कूल, सादिक नगर

रोहिणी क्षेत्र

  • वेंकटेश्वर स्कूल

  • सीएम स्कूल

  • बाल भारती स्कूल

अन्य विद्यालय

  • केम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासनपुरी

  • डीटीए स्कूल, आईएनए

  • एयर फोर्स स्कूल, लोदी रोड

  • केआर मंगलंम स्कूल

  • इंडियन स्कूल

पुलिस ने बताया कि कुछ स्कूलों को ईमेल मिले, जबकि कुछ को फोन कॉल्स के माध्यम से धमकी दी गई।

साइबर सेल की जांच शुरू मेल सर्वर और कॉल लोकेशन ट्रैकिंग जारी

धमकी भरे मेल और कॉल्स की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है। टेक्निकल टीम मेल सर्वर, आईपी एड्रेस और कॉल लोकेशन ट्रैक कर रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ मेल विदेशी सर्वर से भेजे जाने की आशंका है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अफजल गुरु का नाम क्यों आया? जांच में खुलेंगे संकेत

धमकी में अफजल गुरु का नाम आने से सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद की संभावना को ध्यान में रखते हुए जांच के सभी विकल्प खुले रखे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किसी शरारती तत्व का काम है या किसी संगठित समूह की बच्चों के स्कूलों के माध्यम से दहशत फैलाने की कोशिश।

अभिभावकों में दहशत, कई स्कूलों ने छुट्टी घोषित की

धमकी मिलने के बाद कई स्कूलों ने दिनभर की कक्षाएँ रद्द कर दीं। अभिभावक स्कूलों के बाहर जमा हो गए और बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने पर जोर दिया। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

पुलिस आयुक्त ने स्थिति की समीक्षा की

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सभी जिलों के डीसीपी के साथ बैठक कर स्थिति का जायज़ा लिया। प्रत्येक स्कूल के लिए दो-दो टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस ने साफ किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी खतरे को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा।

Delhi School Bomb Threat:

यहां से शेयर करें