Big Breaking : लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निरंतर और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घबराहट न फैलने पाए और आमजन को समय-समय पर सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
Big Breaking :
गुरुवार को मुख्यमंत्री ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में एलपीजी की वर्तमान मांग और आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी उत्पन्न न हो और जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी की बुकिंग कराई है, उन्हें समयबद्ध ढंग से सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को उनकी अगली रिफिल की संभावित तिथि के संबंध में भी समुचित जानकारी दी जाए।
Big Breaking :
अफवाहों से बचाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति उतनी गंभीर नहीं है, जितनी अफवाहों के माध्यम से प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने तेल कंपनियों और प्रशासन को निर्देश दिए कि वे आमजन को नियमित रूप से वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं। केंद्रीय सरकार भी आपूर्ति एवं वितरण को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।
कालाबाजारी और अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई
योगी आदित्यनाथ ने कठोर निर्देश दिए कि यदि कोई वितरक या निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी में पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्ततम कार्रवाई की जाए। आवश्यक होने पर एलपीजी वितरक केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि वितरण कार्य में कोई अव्यवस्था न हो।
वैकल्पिक उपाय और निगरानी
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 80 लाख लीटर केरोसिन विकल्प के रूप में उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इसे आवश्यकता अनुसार यथोचित वितरित किया जाए।
साथ ही उन्होंने छात्रावासों, धर्मशालाओं, अस्पतालों, होटलों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। खाद्य एवं रसद विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित कर प्रत्येक जिले की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी और तेल कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधि आपसी समन्वय से एलपीजी की समुचित आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करेंगे।
Big Breaking :

