“कपूरथला साइंस सिटी में विज्ञान का अद्भुत संसार”

 

पीआईबी जयपुर के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा, ह्लएडुटेनमेंटह्व मॉडल से विज्ञान को बनाया रोचक

Kapurthala/New Delhi news  पीआईबी जयपुर के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने जालंधरझ्रकपूरथला मार्ग पर 72 एकड़ में स्थापित कपूरथला साइंस सिटी का दौरा किया। जनसंपर्क अधिकारी अशनि कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों और आमजन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित यह परियोजना देश की अपनी तरह की सबसे बड़ी विज्ञान पहल है, जिसका मूल मंत्र है—ह्लएडुटेनमेंटह्व के माध्यम से विज्ञान को लोकप्रिय बनाना।

साइंस सिटी का 328 सीटों वाला अत्याधुनिक स्पेस थिएटर विश्व-ग्लोब आकार की इमारत में स्थापित है, जिसकी विशाल स्क्रीन सामान्य 35 मिमी स्क्रीन से दस गुना बड़ी है। डिजिटल प्लेनेटेरियम में मल्टी-चैनल प्रणाली से तारों, ग्रहों और नक्षत्रों का जीवंत अनुभव कराया जाता है।

वर्चुअल एक्सपीडिशन (फ्लाइट सिम्युलेटर), 3-डी शो और इंडोर लेजर शो आधुनिक ध्वनि-प्रकाश प्रभावों के साथ रोमांचक अनुभव प्रदान करते हैं। स्पेस गैलरी (कॉसमॉस) में उपग्रह, सौर मंडल और अंतरिक्ष तकनीक की जानकारी दी गई है, जबकि फन साइंस गैलरी में लगभग 100 इंटरैक्टिव मॉडल वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल ढंग से समझाते हैं।

हेल्थ गैलरी में 12 फीट ऊंचे हृदय मॉडल से रक्त संचार का प्रत्यक्ष प्रदर्शन, डायनासोर पार्क में 44 जीवन-आकार के डायनासोर, तथा ऊर्जा शिक्षा पार्क में सौर, पवन और जैव ऊर्जा स्रोतों का प्रदर्शन विशेष आकर्षण हैं।

इसके अलावा भूकंप सिम्युलेटर, रक्षा गैलरी में विजयंत टैंक व मिग-23 जैसे उपकरण, रेल गैलरी में कालका-शिमला रेलवे, जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक, जापान की बुलेट ट्रेन और दिल्ली मेट्रो के डायोरामा, तथा क्लाइमेट चेंज थिएटर में जलवायु परिवर्तन पर आधुनिक प्रस्तुति आगंतुकों को ज्ञानवर्धक अनुभव कराती है।

साइंस सिटी विज्ञान, तकनीक और मनोरंजन का ऐसा संगम प्रस्तुत करती है, जो सीखने को रोचक और प्रेरक बना देता है।

Kapurthala/New Delhi news

यहां से शेयर करें