पुलिस ने दो हजार किमी पीछा कर लुटेरा हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से पकड़ा

New Delhi news  सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की नबी करीम थाना टीम ने 2000 किलोमीटर लंबी इंटरस्टेट पीछा कर बुधवार को एक शातिर लुटेरे को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

आरोपी वारदात के तुरंत बाद दिल्ली से चेन्नई फरार हो गया था।
सेंट्रल जिला पुलिस उप आयुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 27 मार्च 2026 को पहाड़गंज के मुल्तानी ढांडा इलाके में लूट और हमले की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाक र देखा तो एक व्यक्ति पर ब्लेड से हमला कर 20 हजार लूट लिए गए थे। पुलिस ने घायल को तुरंत लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान दिनेश उर्फ अक्षय के रूप में हुई।
स्थानीय जानकारी में पता चला कि वह वारदात के बाद चेन्नई भाग गया है। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के जरिए उसकी लोकेशन चेन्नई के नंदमबक्कम इलाके में मिली तो पुलिस उसे पकड़ने के लिए चेन्नई रवाना हो गई। लेकिन भनक लगते ही आरोपी ठिकाना छोड़कर फरार हो गया और मोबाइल बंद कर लिया।
फोन चालू होने पर आरोपी लोकेशन चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मिली। पुलिस टीम ने तुरंत ट्रेन में सर्च आॅपरेशन चलाया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। हालांकि तकनीकी निगरानी में उसकी लोकेशन ट्रेन के साथ दिल्ली की ओर बढ़ती रही। पुलिस ने देर रात को घेराबंदी कर आरोपी को हजरत निजामुद्दीन स्टेशनसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पानी की बोतल देने से मना करने और गाली देने पर उसने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।

New Delhi news

यहां से शेयर करें