दिल्ली पुलिस सप्ताह 2026 का चौथा दिन हर चुनौती में अडिग थीम पर मनाया गया
New Delhi news दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस सप्ताह 2026 के चौथे दिन को साहस हर चुनौती में अडिग थीम के तहत पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ मनाया गया।
बता दें कि सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों के तहत विभिन्न जिलों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों का उद्देश्य पुलिस और समुदाय के बीच समन्वय को मजबूत करना तथा सुरक्षा संबंधी उपायों को प्रभावी बनाना था।
बैठकों में नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों तथा दिल्ली पुलिस की आंख और कानह्व बनने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। आरडब्ल्यूए को सीसीटीवी कैमरे लगाने व उनका रखरखाव सुनिश्चित करने, किरायेदार सत्यापन कराने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आरडब्ल्यूए को बाजार क्षेत्रों में सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने और पुलिस की सलाहों का नियमित प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

राजकुमारी अमृत कौर कॉलेज आॅफ नर्सिंग में नारी शक्ति कार्यक्रम
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने राजकुमारी अमृत कौर कॉलेज आॅफ नर्सिंग में नारी शक्ति समाज में महिलाओं की शक्ति, धैर्य और उपलब्धियों का उत्सव शीर्षक से एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष रचना गोलछा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संवाद सत्रों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

16 से 22 फरवरी तक चलेगा उत्सव
दिल्ली पुलिस सप्ताह 202616 से 22 फरवरी तक चलेगा है। इस दौरान सेवा, सुरक्षा, समर्पण, साहस, संवेदना, सतर्कता और सहयोग जैसे सात विषयों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सप्ताह के दौरान पुलिस भवनों की रोशनी, दिल्ली पुलिस बैंड की प्रस्तुतियाँ, जनसंपर्क वाहन के माध्यम से जागरूकता अभियान, मेगा प्रदर्शनी, कवि सम्मेलन तथा ह्लरन फॉर ड्रग अवेयरनेसह्व जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
दिल्ली पुलिस सप्ताह का चौथा दिन यह संदेश देता है कि दिल्ली पुलिस हर चुनौती का सामना साहस और प्रतिबद्धता के साथ करने के लिए सदैव तत्पर है।

New Delhi news

