मॉनिटरिंग कमेटी ने स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के कार्यालय का किया निरीक्षण

New Delhi news  मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य डॉ. अलाना गोलमेई और जे. मैवियो वोबा ने दिल्ली स्थित स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के विभिन्न सेक्शनों जैसे ड्यूटी आॅफिसर रूम, शिफ्ट आईसी, क्राइम डेटा सेक्शन, इंस्पेक्टर क्राइम, इंस्पेक्टर एडमिन, एडमिनिस्ट्रेशन ब्रांच, नानकपुरा, मोती बाग स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया।


मॉनिटरिंग कमेटी की टीम ने यूनिट के कामकाज और उत्तर-पूर्वी राज्यों से आए लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
ज्वाइंट सीपी स्पनरएफ नाबम गंगटे, डीसीपी अंजिथा चेप्याला, एसीपी रेनू लत्ता और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण टीम को वर्ष 2014 में स्थापना के बाद से स्पनर के कार्यों की जानकारी दी। उन्हें सम्मेलन कक्ष में स्पनर की कार्यप्रणाली, आउटरीच कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी पहलों पर एक प्रस्तुति भी दी गई। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य दिल्ली में रहने वाले उत्तर-पूर्वी समुदाय और पुलिस के बीच भरोसे को मजबूत करना है।
टीम ने दिल्ली पुलिस के विभिन्न जिलों और इकाइयों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों की सुरक्षा करने के लिए अधिक सक्रिय रहें, उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें तथा नस्लीय भेदभाव से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम करें।
स्पनर यूनिट की उत्तर-पूर्वी राज्यों के नागरिकों की सुरक्षा में अहम भूमिका
मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्यों ने दिल्ली पुलिस और स्पनर की सराहना करते हुए कहा कि यह यूनिट राजधानी में रहने वाले उत्तर-पूर्वी राज्यों के नागरिकों की सुरक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

New Delhi news

यहां से शेयर करें