भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने की मांग, शिक्षक संघ ने DM को लिखा पत्र

Haryana Weather:

ग्रेटर नोएडा। बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच परिषदीय विद्यालयों के नन्हें बच्चों की सेहत को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, गौतम बुद्ध नगर इकाई ने चिंता जताई है। संघ ने स्कूलों के समय में बदलाव की मांग करते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।

सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक हो स्कूल का समय

मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी के निर्देशन में जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और जिला मंत्री गजन भाटी ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में मांग की है कि विद्यालयों का समय प्रात: 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया जाए। पत्र में कहा गया कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, जो किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

उपस्थिति पर भी पड़ रहा असर

संघ पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि मौजूदा लंबे स्कूल समय के कारण छात्रों की उपस्थिति में भी गिरावट देखी जा रही है, जो शिक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है।

अन्य जनपदों का दिया हवाला

संघ ने पत्र में उल्लेख किया कि प्रदेश के कई अन्य जनपदों में पहले ही स्कूल समय में बदलाव किया जा चुका है। ऐसे में गौतम बुद्ध नगर में भी शीघ्र निर्णय लिया जाना जरूरी है। शिक्षक संघ ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस जनहितकारी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।

यह भी पढ़ें: डिप्थीरिया और टेटनस से बचाव: गौतम बुद्ध नगर में 20 से 30 अप्रैल तक स्कूलों में चलेगा टीकाकरण अभियान

यहां से शेयर करें