Teachers protest against TET requirement: टेट अनिवार्यता के बयान के विरोध में केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन, प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Teachers protest against TET requirement: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी द्वारा लोकसभा में टेट अनिवार्यता को लेकर दिए गए बयान के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, गौतम बुद्ध नगर ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी ने कहा कि शिक्षक पूरी तरह योग्य हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति निर्धारित योग्यता के आधार पर हुई है, ऐसे में पुन: टेट परीक्षा अनिवार्य करना अव्यावहारिक है।

जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि संघ द्वारा हर स्तर पर अपनी बात रखी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जब सरकार स्वयं यह स्पष्ट कर चुकी है कि किसी की हानि नहीं होगी, तो इस प्रकार के बयान दिए जाना शिक्षकों में भ्रम और असंतोष पैदा करता है। जिला मंत्री गजन भाटी ने बताया कि 1 सितंबर 2025 को जारी निर्णय के बाद सभी जनप्रतिनिधियों तथा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भी इस विषय से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आश्वासन के बावजूद इस तरह के बयान आने से शिक्षकों में रोष है, जिसके चलते विरोध प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें: Kanpur Lamborghini accident: शिवम मिश्रा गिरफ्तार, नंबर प्लेट हटाने की कोशिश का नया वीडियो वायरल; पुलिस बोली- यही ड्राइवर थे

यहां से शेयर करें