तमिलनाडु में 74 लाख से अधिक मतदाता घटे, चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम सूची

SIR Voter list

SIR Voter list : नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर Indian National Congress, All India Trinamool Congress सहित अन्य विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद Election Commission of India ने सोमवार को तमिलनाडु की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी।

SIR Voter list :

जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में मतदाताओं की संख्या में 74.07 लाख से अधिक की कमी दर्ज की गई है। एसआईआर शुरू होने से पहले तमिलनाडु में कुल 6.41 करोड़ मतदाता थे, जबकि संशोधित अंतिम सूची में यह संख्या घटकर 5.67 करोड़ रह गई है।

हालांकि ड्राफ्ट सूची के बाद मतदाताओं की संख्या में 23.30 लाख की बढ़ोतरी भी हुई। ड्राफ्ट सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 5.43 करोड़ थी।

10 राज्यों की अंतिम सूची जारी

आयोग ने बताया कि बिहार के बाद 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू किए गए एसआईआर के तहत अब तक 10 राज्यों की अंतिम मतदाता सूची जारी की जा चुकी है। पश्चिम बंगाल की अंतिम सूची 28 फरवरी को जारी होगी, जबकि उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची अब 10 अप्रैल को जारी की जाएगी।

अब तक जारी सूचियों में सबसे अधिक कमी तमिलनाडु में दर्ज की गई है। इसके बाद गुजरात में 68 लाख, मध्य प्रदेश में 34 लाख, राजस्थान में 31 लाख, छत्तीसगढ़ में 24.99 लाख और केरल में 8.97 लाख मतदाता कम हुए हैं।

आयोग के मुताबिक मतदाताओं की संख्या में यह कमी बड़ी संख्या में मतदाताओं के निधन, स्थानांतरण या लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण हुई है।

तमिलनाडु में नए नाम भी जुड़े

आयोग के अनुसार, तमिलनाडु में ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद दावे और आपत्तियों की अवधि के दौरान करीब 27.53 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि लगभग 4.23 लाख नाम हटाए भी गए।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि अंतिम सूची में किसी पात्र मतदाता का नाम छूट गया है, तो वह नामांकन की अंतिम तिथि से पहले तक आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकता है। आयोग ने यह भी संकेत दिया है कि अप्रैल के पहले सप्ताह से शेष राज्यों में भी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

SIR Voter list :

यहां से शेयर करें