Modinagar news डॉ. केएन मोदी फाउंडेशन में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया।
थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मैदान में पूरी तैयारी और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया।
इस मौके पर फाउंडेशन के प्रशासनिक अधिकारी मेघराज शर्मा, कार्यकारी निदेशक डॉ. दीपांकर शर्मा, कॉलेज डायरेक्टर एवं प्राचार्य, विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।
खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा : मिश्रा

