श्योराण इंटरनेशनल स्कूल: श्योराण इंटरनेशनल स्कूल में वीरांगना वार्षिकोत्सव 22 मार्च को

श्योराण इंटरनेशनल स्कूल: श्योराण इंटरनेशनल स्कूल में 22 मार्च को वीरांगना थीम पर वार्षिकोत्सव आयोजित होगा। यह जानकारी स्कूल चेयरमैन उदयवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश की वीर नारियों के साहस और त्याग से विद्यार्थियों को प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बाल मुकुंद आचार्य शामिल होंगे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं नाटक, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वीरांगनाओं की गाथाएं प्रस्तुत करेंगे। इससे छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना का विकास होगा। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, यह आयोजन शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा। इस अवसर पर डायरेक्टर सुशांत चौधरी, मैनेजर मेघना सिंह, प्रधानाचार्य शक्ति दासी और  स्कूल कमेटी सदस्य राधेश्याम सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
यह भी पढ़ें: दादरी पुलिस व आबकारी टीम: अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 578 पेटी बरामद

यहां से शेयर करें