शारदा विश्वविद्यालय: इंटरनेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन, देश-विदेश की 40 से अधिक टीमों ने लिया भाग

शारदा विश्वविद्यालय: शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल आॅफ लॉ द्वारा आयोजित 10वीं आनंद स्वरूप गुप्ता मेमोरियल इंटरनेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 का वैलिडिक्टरी समारोह चाणक्य आॅडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में देश-विदेश की 40 से अधिक टीमों ने भाग लेकर अपने विधिक कौशल, शोध क्षमता और तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन में प्रो. (डॉ.) ऋषिकेश दवे ने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं विधि शिक्षा का व्यवहारिक आधार हैं और यह विद्यार्थियों के बौद्धिक व पेशेवर विकास के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर डॉ. यू.सी. झा, डॉ. लूथर रंगरेजी (विदेश मंत्रालय), प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार सिन्हा (डीएनएलयू, जबलपुर) और अली हसनखानी सहित गणमान्य अतिथियों ने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय विधि की गहन समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के परिणामों में सिम्बायोसिस लॉ स्कूल विजेता रही, जबकि कर्णावती विश्वविद्यालय की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 75 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 45 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के चांसलर पी.के. गुप्ता ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें: Manipur Violence: राकेट हमले में दो मासूमों की मौत, फिर से भड़की हिंसा

यहां से शेयर करें