पृष्ठभूमि
सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। उन्होंने 2014 में गुलाम हैदर से शादी की थी, लेकिन 2019 में पति दुबई चला गया। उसी दौरान पबजी खेलते हुए उनकी ऑनलाइन मुलाकात ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से हुई। 2023 में नेपाल में दोनों ने शादी का दावा किया और सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं। उनके अवैध प्रवेश के मामले में UP ATS ने जांच की, दोनों को हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में जमानत मिल गई। सीमा भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति को याचिका भी दे चुकी हैं। फिलहाल वे रबूपुरा में सचिन के साथ रह रही हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। नए बच्चे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है, जबकि देशभर में यह खबर चर्चा का विषय बन गई है।
Seema Haider’s Sixth Child: छठी बार मां बनी सीमा हैदर, 11 महीने पहले भी बेटी को दिया था जन्म, क्यों नागरिकता में फंसा पेच
Seema Haider’s Sixth Child: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर मंगलवार को छठी बार मां बनीं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल (कृष्णा अस्पताल) में एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। यह उनका और उनके भारतीय पति सचिन मीणा का दूसरा बच्चा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, 17 फरवरी 2026 की सुबह करीब 4 बजे नॉर्मल डिलीवरी हुई। मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की निगरानी में प्रसव संपन्न होने के बाद सीमा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे अपने नवजात बेटे के साथ रबूपुरा स्थित घर पहुंच गईं। घर पर खुशी का माहौल है। परिवार और पड़ोसियों ने बधाईयां दीं तथा मोहल्ले में मिठाइयां बांटी जा रही है। सीमा हैदर के अब कुल 6 बच्चे हो गए हैं। इनमें से 4 बच्चे उनके पाकिस्तानी पूर्व पति गुलाम हैदर से हैं, जबकि सचिन मीणा से यह दूसरा संतान है। इससे पहले मार्च 2025 में सीमा ने सचिन के साथ एक बेटी को जन्म दिया था। मात्र 11 महीने के अंतराल में अब बेटे की किलकारी घर में गूंज रही है।

