Ghaziabad news बेटियों को अपने सामने मरते देखने के बाद से भारत सिटी सोसाइटी निवासी चेतन पूरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल की लत से अपने बच्चों को बचा दीजिए।
उन्होंने कहा है कि अपने बच्चों को मोबाइल गेम न खेलने दें। उनका कहना है कि मेरी बच्चियों के साथ बहुत बुरा हुआ। कोई भी मां-बाप अपने बच्चों को मोबाइल गेम न खेलने दें। कौन-सा टास्क दिया जा रहा है, इसका पता नहीं चलता। अगर मुझे पता होता कि किस तरह के टास्क दिए जा रहे हैं, तो हम उन्हें गेम खेलने ही नहीं देते। घटना के कुछ समय बाद से ही उन्होंने परिवार के लोगों के साथ खुद को फ्लैट में बंद कर रखा है। हालांकि, पुलिस अधिकारी उनके संपर्क में हैं ।
पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट की छानबीन और शुरूआती जांच में कुछ गेमिंग ऐप के नाम मिले हैं। इनमें पॉपी प्लेटाइम, द बेबी इन येलो, ईविल नन, आइसक्रीम मैन गेम व आइस गेम हैं। पुलिस इन गेम को चिह्नित कर इनके बारे में जानकारी खंगाल रही है। इन्हें बनाने वाली कंपनी से संपर्क किया जाएगा और तीनों बच्चियों के अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी जाएगी। पुलिस ने जांच में एक यूट्यूब चैनल को भी चिह्नित किया है, जिसे तीनों बार-बार देखती थीं। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
गायक व अभिनेता सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया पर उठाया मामला
अभिनेता सोनू सूद ने भी मामले को सोशल मीडिया पर उठाया। उन्होंने लिखा कि गाजियाबाद में तीन लड़कियों की जान चली गई, हिंसा या गरीबों के चलते नहीं बल्कि डिजिटल एडिक्शन के चलते। मैंने इसको लेकर पहले भी आवाज उठाई थी और फिर कहता हूं कि आॅनलाइन गेमिंग बच्चों के लिए प्रतिबंधित की जानी चाहिए।

नौवीं मंजिल से कूदने वाली तीनों बहनों की ब्रेन हैमरेज से हुई थी मौत
Ghaziabad news थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी में नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीनों बहनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हैमरेज से मौत होने की पुष्टि हुई है।
डॉक्टरों ने बताया कि 85 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं, दिमाग में अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उनकी मौत हो गई।
कोरियन कल्चर नहीं तो मौत अच्छी पापा
तुम हमसे कोरियन छुड़ाओगे, कोरियन हमारी जान थी। शादी के नाम से तो हमारे दिल में टेंशन होती थी। हमारी पसंद और प्यार कोरियन कल्चर ही था। इंडिया के लड़के से शादी कैसे करें। नहीं, नहीं, नहीं बल्कि मर गए तो हमें मौत ही अच्छी लगेगी।
ये लाइनें गाजियाबाद में जान देने वालीं तीन बहनों ने सुसाइड नोट में लिखीं। जिसमें उन्होंने बताया कि कोरिया, थाइलैंड, अमेरिका, जापान, चीन की फिल्में, गानें और एक्टर पसंद थे।
Ghaziabad news

