संस्कार एजुकेशनल ग्रुप का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न

Modinagar news  संस्कार एजुकेशनल ग्रुप ने शनिवार को 2025 बैच के स्नातक छात्रों के लिए 17वां दीक्षांत समारोह में 220 से अधिक छात्रों को डिग्रियाँ प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाया गया।
उजाला सिग्रस हेल्थ केयर सर्विसेज एवं श्रवाब फाउंडेशन के संस्थापक-निदेशक डॉ. शुचित बजाज ने समारोह का शुभारंभ किया।
फॉर्मेसी निदेशक डॉ. बबीता कुमार और बोर्ड आॅफ गवर्नर्स की सदस्य मनीषा गुप्ता और संस्कार एजुकेशनल ग्रुप के महासचिव अमित गुप्ता ने स्नातकों को समर्पण और मेहनत के मूल्यों पर जोर देते हुए प्रेरित किया।
प्रो. डॉ. संदीप सिंघल ने छात्रों को आजीवन सीखने और अनुकूलनशीलता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. शुचित बजाज ने अपने उद्यमशीलता अनुभव साझा करते हुए ज्ञान और करुणा के संयोजन से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।
संस्थान ने सभी स्नातकों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यहां से शेयर करें