Ryan International School Noida: रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के गौरवशाली 50 वर्ष पूरे, मोंटेसरी दीक्षांत समारोह एवं वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

Ryan International School Noida: रायन इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा ने 12 फरवरी को बड़े उत्साह और गर्व के साथ मोंटेसरी दीक्षांत समारोह तथा वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम “वर्तमान का साहस करें, भविष्य की ओर बढ़ें” (Brave the Present, Rise to the Future) रहा, जो स्कूल की साहस, विकास और संभावनाओं पर केंद्रित शैक्षिक विचारधारा को पूरी तरह प्रतिबिंबित करता है।

यह आयोजन इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के गौरवशाली 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. ए. एफ. पिंटो की दूरदर्शिता के नेतृत्व में रायन ग्रुप पिछले पांच दशकों से आत्मविश्वासपूर्ण और दयालु भावी नेताओं को तैयार करने में जुटा हुआ है।
समारोह में रायन ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशक सुश्री सोनल पिंटो की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वे शिक्षा में नवाचार और वैश्विक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने के लिए जानी जाती हैं। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हुए,
जिनमें शामिल थे:
• सुश्री आई. मार्गरेट कैथरीन (निदेशक आईटी, सीबीएसई दिल्ली वेस्ट रीजन)
• श्री अमित दत्त (राष्ट्रीय अकादमी पुरस्कार विजेता कलाकार)
• डॉ. कल्पना भूषण (अंतर्राष्ट्रीय कलाकार और कोरियोग्राफर)
• सुश्री ज्योति मिश्रा (टाइम्स नाउ ग्रुप)
• सुश्री रक्षिता मिश्रा (रिपब्लिक टीवी)
• श्री भुवनेश चौहान (लेखक एवं प्रशिक्षक)
• श्री जॉन मनोहर (सेंट स्टीफंस अस्पताल, दिल्ली)

स्कूल के पूर्व छात्र (एलुमनाई) भी इस अवसर पर उपस्थित रहे, जिनमें सुश्री रोजलिन मारिया रॉय (अधिवक्ता), श्री सुशांत जसवाल (आईआईटी चेन्नई), सुश्री वंशिका चौधरी (अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी) और सुश्री नियति करीर (योग एवं नृत्य शिक्षिका) प्रमुख थीं। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद और ‘ईकोस ऑफ फेथ’ नामक स्तुति से हुई। इसके बाद छात्रों ने बहुभाषी स्वागत संबोधन से समावेशिता का संदेश दिया, जिसके बाद ‘जॉयफुल ग्रीटिंग्स’ स्वागत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

मोंटेसरी दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें नन्हे स्नातकों को उनकी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने पर सम्मानित किया गया। ‘अचीवर्स अवार्ड्स’ से मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया और ‘रायन प्रिंस एवं प्रिंसेस’ की घोषणा की गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत नाटक ‘यू आर स्पेशल’ ने विशिष्टता और दयालुता का संदेश दिया, जबकि ‘ग्लोबल रिदमिक मूव्स’ अंतर्राष्ट्रीय नृत्य ने विभिन्न संस्कृतियों के सामंजस्य को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। ‘फिटनेस इन फ्यूजन’ खेल प्रस्तुति में छात्रों ने योग, स्केटिंग, ताइक्वांडो और लेज़ियम में अपना कौशल दिखाया। कार्यक्रम का समापन ‘सिम्फनी बाय द सी’ और ऊर्जावान ‘क्लोजिंग कोरस’ के साथ हुआ।

स्कूल के सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस आयोजन के टीजर और हाइलाइट्स शेयर किए गए हैं, जिसमें नन्हे छात्रों की तैयारियां और उत्साह साफ झलक रहा है। रायन नोएडा के इस वार्षिक उत्सव ने एक बार फिर साबित किया कि संस्थान अपने छात्रों को रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भविष्य के लिए सशक्त बनाने में अग्रणी है। यह आयोजन न केवल नन्हे शिक्षार्थियों की उपलब्धियों का जश्न था, बल्कि रायन ग्रुप की 50 वर्षों की शैक्षिक यात्रा का भी प्रतीक बना।

यहां से शेयर करें