Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोलः प्रियंका गाँधी वाड्रा पर दिए बयान पर मांगी माफी, अब राजनीति हो रही तेज – जय हिन्द जनाब रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोलः प्रियंका गाँधी वाड्रा पर दिए बयान पर मांगी माफी, अब राजनीति हो रही तेज – जय हिन्द जनाब

रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोलः प्रियंका गाँधी वाड्रा पर दिए बयान पर मांगी माफी, अब राजनीति हो रही तेज

Delhi Vidhan Sabha Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव कि फिलहाल घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सभी पार्टियां इस वक्त चुनावी मोड में आ चुकी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे को टक्कर दे रही है। इस सबके बीच भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) ने प्रियंका गाँधी वाड्रा पर विवादित बयान दे दिया। हालांकि तुरंत रमेश बिधूड़ी ने यूटर्न किया और माफी मांग ली। मगर राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि इस बयान से भाजपा और उसके उम्मीदवारों की महिलाओं के प्रति मानसिकता दिखाई दे रही है। व्हीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी।

सीएम आतिशी को लेकर बोली विवादित बात
रमेश बिधूड़ी ने संडे को दूसरा आपत्तिजनक बयान दिया। सीएम आतिशी के सरनेम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आतिशी पहले मार्लेना थीं, अब सिंह हो गईं। उन्होंने अपना पिता ही बदल लिया। ये इनका चरित्र है। इसके साथ उन्होंने अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पर भी टिप्पणी की। रविवार को इसका वीडियो भी वायरल हुआ।

आप नेताओं ने कांग्रेस पर उठाए सवाल
आप नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित की चुप्पी हैरान करती है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने गलत बयान दिया है। आप इसकी कड़ी निंदा और विरोध कर रही है, लेकिन कांग्रेस चुप है। ये चुप्पी भाजपा से गहरा रिश्ता बताती है। इस वजह से अजय माकन व संदीप दीक्षित प्रियंका के अपमान पर खामोश हैं। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, संदीप दीक्षित की हिम्मत नहीं है कि वे बिधूड़ी के खिलाफ एक शब्द भी बोलें। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एक्स पर कहा कि संदीप दीक्षित और भाजपा के गहरे संबंध हैं। यह हैरान करने वाली बात है कि संदीप अपनी ही पार्टी की एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियों पर चुप हैं।
बोले रमेश अपने क्षेत्र की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा
भाजपा नेता व पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया। बिधूड़ी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्ष ने चैतरफा हमला किया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिधूड़ी और भाजपा को महिला विरोधी सोच करार दिया। चैतरफा घिरने के बाद बिधूड़ी बैकफुट पर चले गए और बयान के लिए माफी मांगी।

 

यह भी पढ़े : Delhi-NCR घने कोहरे और ठंड ने जनजीवन पर की चोट, ट्रेन और फ्लाइट्स हो रही रद्द

यहां से शेयर करें