Budget Session 2026: राहुल गांधी ने युवाओं, किसानों और अर्थव्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए

Budget Session 2026:

Budget Session 2026: नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 पेश होने के अगले ही दिन संसद का माहौल एक बार फिर गर्माने को तैयार है। रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में बजट प्रस्तुत किए जाने के बाद अब सोमवार को सदन में इसकी आम चर्चा शुरू होने जा रही है। यह चर्चा न सिर्फ बजट सत्र का अहम चरण है, बल्कि आगे होने वाली मंत्रालयवार जांच, अनुदान मांगों पर बहस और वोटिंग की दिशा भी तय करेगी।

Budget Session 2026:

राहुल गांधी के संकेत से बढ़ी सियासी हलचल
बजट पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मिले संकेतों के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को सदन में बोल सकते हैं। संसदीय परंपरा के मुताबिक, आम चर्चा के दौरान सदस्य बजट के व्यापक ढांचे, उसके प्रभाव और सरकार की प्राथमिकताओं पर खुलकर बहस करते हैं।

रविवार को संसद के बाहर जब राहुल गांधी से बजट पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई, तो उन्होंने टिप्पणी करने से साफ इनकार किया और कहा, मैं अपनी बात कल संसद के पटल पर रखूंगा।” उनके साथ मौजूद प्रियंका गांधी भी बिना कोई जवाब दिए वहां से निकल गईं। इसने राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बढ़ा दी कि राहुल गांधी सदन में क्या रुख अपनाएंगे।

Budget Session 2026:

सोशल मीडिया पर बजट को लेकर तीखी आलोचना
बाद में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी विस्तृत प्रतिक्रिया साझा करते हुए सरकार पर बड़े मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की जमीनी समस्याओं तक पहुंचता ही नहीं। उनका कहना था कि—

  • युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा
  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर लगातार कमजोर हो रहा
  • निवेशक पूंजी बाहर निकाल रहे हैं
  • आम भारतीयों की घरेलू बचत तेजी से घट रही है
  • किसान लगातार आर्थिक संकट में फंसे हुए हैं
  • आने वाले वैश्विक आर्थिक झटकों के लिए कोई तैयारी नहीं

राहुल गांधी ने इसे भारत के असली संकटों से अनजान बजट” बताया और कहा कि सुधारों की राह पर जाने से सरकार बच रही है।

आम चर्चा से पहले सियासी टकराव के आसार
बजट पर शुरू होने वाली आम चर्चा से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष की रणनीतियां तेज हो गई हैं। जहां सरकार अपनी उपलब्धियों और आगे की आर्थिक रोडमैप पर जोर देगी, वहीं विपक्ष बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाने की तैयारी में है।

Budget Session 2026:

यहां से शेयर करें