पुलिस आयुक्त ने आधुनिक स्मार्ट यातायात बूथों का किया लोकार्पण

Ghaziabad news  पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने वीरवार को जन सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं तकनीक-सक्षम बनाने के लिए बूथ यूपी गेट, गौर ग्रीन और कनावनी पुस्ता जैसे प्रमुख और व्यस्त चौराहों पर स्थापित स्मार्ट यातायात बूथों का शुभारम्भ किया।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्मार्ट बूथों में यातायात पुलिस कर्मियों के लिए दो सीटों की व्यवस्था है, जो गर्मी, सर्दी और बारिश जैसे सभी मौसमों में आरामदायक और सुरक्षित वातावरण प्रदान करती है। बूथों में डिजिटल लॉकिंग सिस्टम लगा है, जिससे केवल पासवर्ड के माध्यम से ही प्रवेश संभव है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और सुविधा से ही नई उंचाई मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मजबूत और टिकाऊ निर्माण हैं, जिसे आसानी से तोड़ा नहीं जा सकता। यातायात संचालन और दिशा-निर्देश देने में सहायक हैं।
सीसीटीवी कैमरा एवं यातायात निगरानी, नियम उल्लंघन पर चालान किए जा सकेंगे।
सोलर पैनल से लाइट और उपकरणों के लिए विद्युत की स्वतंत्र आपूर्ति होगी।
बूथ के बाहर एलईडी स्क्रीन जनता को यातायात नियमों की जानकारी और जागरूकता प्रदान करने के लिए लगाई गई है। इन स्मार्ट बूथों के स्थापित होने से यातायात पुलिस की कार्यकुशलता, सुरक्षा और मनोबल में वृद्धि होगी। इसके साथ ही नागरिकों के लिए सड़क पर सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित होगा। गाजियाबाद पुलिस भविष्य में भी आधुनिक तकनीक के माध्यम से सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें