पुलिस ने महिला फायरिंग मामले का भंडाफोड़ कर पांच आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad news  लोनी बॉर्डर पुलिस ने मंगलवार को लालबाग इलाके में 25 जनवरी की रात महिला को गोली मारने की घटना का खुलासा कर करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान हरिशंकर के अलावा लोनी थानाक्षेत्र के रामविहार बंथला निवासी विनीत राजपूत, राज बैंसला, अर्जुन और लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र के इंद्रापुरी में मूवी मैजिक के पास रहने वाला विभोर शर्मा शामिल है। विनीत राजपूत और अर्जुन मूलरूप से थाना चांदीनगर बागपत के गांव टुकाली और राज बैंसला मूलरूप से लोनी थानाक्षेत्र के गांव सबलू की घड़ी का रहने वाला है।
पुलिस का कहना है कि अनैतिक रिश्तों के शक में महिला के पति ने ही 50 हजार में सुपारी देकर फायरिंग करवाई थी। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है।
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया लालबाग निवासी हरिशंकर ने लोनी बॉर्डर थाने में केस दर्ज कराया था। कहना था कि वह दिल्ली में एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करता है। 25 जनवरी की देर शाम वह पत्नी संजना के साथ बाइक पर सब्जी मंडी से घर लौट रहा था।
सब्जी मंडी से पुलिस चौकी पार करके कुछ दूर चले ही थे, कि पीछे से किसी ने उनकी पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल संजना को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पड़ोसियों से उसकी पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए हरिशंकर ने पांच लोगों को मुकदमे में नामजद कराया था।
आरोपी को पत्नी के चरित्र पर था शक
डीसीपी के मुताबिक जांच में पुलिस को कई बिंदुओं पर संदेह हुआ। घटनास्थल की परिस्थितियां, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और नामजद आरोपियों की गतिविधियों की जांच की गईं। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में मिले तथ्यों से हरिशंकर शक के दायरे में आया। हरिशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती बरतने पर टूट गया। आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से शक था। उसे आशंका थी कि पत्नी के पड़ोसी से अनैतिक रिश्ते हैं। इसी शक के चलते उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें