New Delhi news द्वारका जिले के छावला थाना पुलिस और एंटी आॅटो थेफ्ट स्क्वॉड ने बुधवार को एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए नजफगढ़ इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से 65 कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर, गैस ट्रांसफर करने की मशीन और तौलने का कांटा बरामद किया है। आरोपी इन सिलेंडरों को ब्लैक में महंगे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर गैस आपूर्ति में संभावित बाधाओं को देखते हुए जिले में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान एएटीएस टीम को सूचना मिली कि छावला इलाके में एक रिहायशी मकान को अवैध गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। छावला थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही विशेष रेडिंग टीम बनाई गई। इसके बाद नजफगढ़ के कश्मीरी कॉलोनी, पपरावत रोड स्थित एक घर पर छापा मारा गया, जहां से कुल 65 एलपीजी सिलेंडर बरामद करएक आरोपी को पकड़ा गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कम कीमत पर सिलेंडर हासिल कर उन्हें अवैध रूप से जमा करता था और बाद में कैटरिंग वालों व स्थानीय लोगों को सरकारी दर से कहीं ज्यादा कीमत पर बेचता था।
New Delhi news

