New Delhi news आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने बवाना इलाके में हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए चार किशोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पस से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।
आउटर नॉर्थ पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को बवाना सेक्टर-5 स्थित यूईआर-द्वितीय के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो युवक का गला धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस पूछताछ में मृतक की पहचान विक्की निवासी होलंबी खुर्द, दिल्ली के रूप में हुई।
पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी निगरानी की और कई संदिग्धों से पूछताछ कर चार किशोरों क ो पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची गई थी।
डीसीपी आउटर नॉर्थ हरेश्वर स्वामी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
New Delhi news
पुलिस ने हत्या व डकैती का पर्दाफाश कर तीन किशोर दबोचे

New Delhi news थाना बावना पुलिस ने बुधवार देर रात को बवाना सेक्टर-3 के एम ब्लॉक में ब्लाइंड हत्या और डकैती के मामले का कुछ ही घंटों में पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया।
बाहरी उत्तर जिला पुलिस उप आयुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि शिकायतकर्ता मनीष अली निवासी इंद्राज कॉलोनी, बावना ने बताया कि वह अपने मित्र प्रमोद के साथ घर लौट रहे थे, रास्ते में तीन अज्ञात व्यक्ति 2,000 रुपये मांगने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू निकालकर प्रमोद की गर्दन पर वार कर दिया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल प्रमोद को तुरंत एमवी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
इंस्पेक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और मानव खुफिया का उपयोग कर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तारी कर लिया।
पुलिस पूछताछ में किशोरों ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पार्क में था। उन्होंने दो व्यक्तियों को आते देखा और उनसे पैसे की मांग की। मना करने पर झगड़ा हुआ तो हमने चाकू निकालकर पीड़ित के गर्दन पर वार किया और मौके से आरोपी फरार हो गए थे।
New Delhi news
क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा तीन साल से फरार हत्या का आरोपी

New Delhi news दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को वर्ष 2022 के हत्या मामले में फरार चल रहे एक वांछित बदमाश को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शीतला कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अनिल उर्फ अनिल राजपूत उर्फ शामी उर्फ लंबू के रूप में हुई है।
डीसीपी क्राइम ब्रांच हर्ष इंदोरा ने पुलिस के अनुसार आरोपी थाना अलीपुर में दर्ज हत्या के मामले में वांछित था। वह करीब तीन साल से फरार चल रहा था और 10 मई 2023 को रोहिणी कोर्ट ने उसे प्रोक्लेम्ड आॅफेंडर घोषित किया गया था।
उन्होंने बताया कि 24 मार्च 2026 को क्राइम ब्रांच टीम को आरोपी के गुरुग्राम में छिपे होने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर सतीश मलिक के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सर्विलांस और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर शीतला कॉलोनी में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों रंजीत, दिनेश और रामू के साथ मिलकर सितंबर 2022 की रात नजीर नामक व्यक्ति की हत्या की थी। हत्या के बाद शव को अलीपुर इलाके में नाले के पास फेंक दिया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में पहले ही दो आरोपी रंजीत और रामू को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अनिल और दिनेश घटना के बाद फरार हो गए थे।
New Delhi news

