सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, जिन्हें फैंस ‘द रेबेल किड’ के नाम से जानते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 370 रुपये की बिरयानी वाले विवाद के बीच उनका एक पुराना वीडियो दोबारा वायरल हो गया, जिसमें वह कास्टिंग काउच और रोल के लिए “कॉम्प्रोमाइज” पर बात करती दिखीं।
क्या कहा था अपूर्वा ने?
वायरल क्लिप में अपूर्वा को कहते सुना जा सकता है, “2 रुपये के रोल के लिए मैं किसी के साथ नहीं सो रही सर. मुझे माफ करें.” इसके बाद उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में जोड़ा कि अगर कोई दुबई का शेख उन पर 10-15 करोड़ रुपये फेंककर मारे तो वह इस बारे में सोच सकती हैं, लेकिन किसी रोल के लिए नहीं।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
बयान वायरल होते ही नेटिजन्स की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने इसे आपत्तिजनक बताया, जबकि कुछ ने इसे महज सरकाज़्म और कास्टिंग काउच पर तंज बताकर अपूर्वा का बचाव भी किया। अपूर्वा ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि वे ईमानदारी से अपनी सीमाएं बता रही हैं और छोटे फायदे के लिए नहीं बल्कि सिर्फ बहुत असाधारण स्थिति में ऐसा सोच सकती हैं।
ट्रोलर को सिखाया सबक
मामला तब और तेज हो गया जब एक यूजर ने अपूर्वा को मैसेज कर लिखा कि कोई उनके लिए 10-12 करोड़ नहीं फेंकेगा, आखिर में वह 10-12 हजार में ही बिकने वाली हैं। इस पर चुप रहने के बजाय अपूर्वा ने पलटवार किया। उन्होंने मैसेज का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उस शख्स को कॉल आउट किया और जिस कंपनी में वह काम करता था, उसे मैसेज करके बताया कि उनका कर्मचारी किस तरह उन्हें शेम कर रहा है। हालांकि कंपनी ने जवाब दिया कि वह व्यक्ति पहले ही नौकरी छोड़ चुका है।
नई बहस की शुरुआत
इस पूरे घटनाक्रम ने इन्फ्लुएंसर्स की जिम्मेदारी और ऑनलाइन ट्रोलिंग पर एक नई बहस को हवा दे दी है। बता दें कि नोएडा में जन्मी अपूर्वा कोविड-19 के दौरान इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड और अनफिल्टर्ड कमेंट्री के लिए मशहूर हुई थीं, और यह विवाद उनके लिए नया नहीं है — इससे पहले भी वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में दिए बयान पर भारी ट्रोलिंग और कानूनी विवाद का सामना कर चुकी हैं।

