Workers’ Administration : नोएडा। शहर में चल रहे श्रमिकों के प्रदर्शन और यातायात अवरोध का असर अब सरकारी परीक्षा व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और जाम के कारण परीक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई कर्मियों को करीब आठ किलोमीटर तक पैदल चलकर परीक्षा केंद्र पहुंचना पड़ा।
Workers’ Administration :
स्थिति इतनी गंभीर रही कि ऐप आधारित कैब सेवाएं भी प्रभावित हो गईं। कई ओला-उबर चालकों ने नोएडा क्षेत्र में आने से इनकार कर दिया, जबकि कुछ ने ऑफलाइन बुकिंग के बदले सामान्य किराए से तीन गुना तक अधिक राशि की मांग की। कई मामलों में चालकों ने बुकिंग स्वीकार करने के बाद रास्ते की स्थिति देखकर यात्रा बीच में ही रद्द कर दी।

Workers’ Administration :
शाम की शिफ्ट में सेक्टर-62 स्थित आईऑन डिजिटल सेंटर पर आरबीआई भर्ती परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक, तकनीकी कर्मचारी और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। सुबह से ही शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित होने के कारण कर्मचारियों को समय पर केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों ने बताया कि घर से निकलते समय उन्हें हालात की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। रास्ते में पहुंचने पर कई सड़कें बंद मिलीं और वाहन आगे नहीं जा सके। कुछ बसों ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से सीमित दूरी तक पहुंचाया, लेकिन आगे का सफर पैदल ही तय करना पड़ा।

एक कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने ओला-उबर बुक करने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश चालकों ने नोएडा आने से मना कर दिया। कुछ ने बुकिंग कंफर्म करने के बाद रास्ते की स्थिति देखकर कैंसिल कर दी। मजबूरी में उन्हें पैदल ही केंद्र तक पहुंचना पड़ा।
एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि राहत की बात यह रही कि उनकी ड्यूटी शाम की शिफ्ट में थी, अन्यथा समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता। उन्होंने करीब आठ किलोमीटर पैदल चलकर सेंटर तक पहुंच बनाई। वहीं, एक महिला कर्मचारी ने बताया कि वह गाजियाबाद से करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर सेक्टर-62 स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचीं।
कर्मचारियों का कहना है कि यदि वे समय पर नहीं पहुंचते तो परीक्षा संचालन प्रभावित हो सकता था। प्रशासन के लिए यह स्थिति एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।
Workers’ Administration :

