नोएडा। सेक्टर-132 स्थित प्रोेमेथियस स्कूल (Prometheus School) में जल्द ही नोएडा टैलेंट हंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें सही दिशा और मंच प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में अपनी क्षमता के अनुरूप सफलता हासिल कर सकें। स्कूल के संस्थापक मुकेश शर्मा ने बताया कि नोएडा टैलेंट हंट का आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे हजारों बच्चे हैं, जिनमें असाधारण प्रतिभाएं मौजूद हैं, लेकिन उचित अवसर और मार्गदर्शन के अभाव में वे सामने नहीं आ पातीं।


टैलेंट को निखारने का प्रयास
इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को खोजकर उनकी क्षमताओं को निखारने का प्रयास किया जाएगा। मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों को खेलकूद, संगीत, नृत्य, गायन, अभिनय, कला, रचनात्मक गतिविधियों और अन्य विशेष प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ प्रतिभागियों का मूल्यांकन करेंगे और चयनित बच्चों को विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को केवल पहचानना ही नहीं, बल्कि उसे इस स्तर तक विकसित करना है कि वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ शहर, प्रदेश और देश का नाम भी रोशन कर सकें। इसके लिए प्रतिभागियों को अनुभवी प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों से सीखने का अवसर भी मिलेगा। स्कूल प्रबंधन के अनुसार नोएडा टैलेंट हंट में शहर और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आयोजकों का मानना है कि इस पहल से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें अपनी रुचियों को करियर के रूप में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। मुकेश शर्मा ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानें और उन्हें ऐसे मंचों पर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उनका कहना है कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष गुण होता है, जरूरत केवल उसे सही दिशा और अवसर देने की है।
मुकेश शर्मा का सपना
मुकेश शर्मा का सपना केवल एक प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं है। उनका सपना है कि आने वाले वर्षों में जब देश और दुनिया भारत के खिलाड़ियों, कलाकारों और युवा प्रतिभाओं की बात करे, तो नोएडा का नाम सबसे आगे हो।वे चाहते हैं कि नोएडा सिर्फ एक विकसित शहर के रूप में नहीं, बल्कि प्रतिभाओं की राजधानी के रूप में पहचाना जाए।इसी सोच के साथ प्रमेथियस स्कूल ने अपने परिसर में विश्वस्तरीय खेल सुविधाएँ विकसित की हैं।स्विमिंग, शूटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक्स सहित कई खेलों के लिए प्रोफेशनल अकादमियाँ संचालित की जा रही हैं।
इन सुविधाओं का उद्देश्य केवल प्रमेथियस स्कूल के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देना नहीं है, बल्कि पूरे नोएडा के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए अवसर उपलब्ध कराना है। मुकेश शर्मा का मानना है कि कई ऐसे बच्चे हैं जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने की क्षमता है, लेकिन आर्थिक संसाधनों या अवसरों की कमी उन्हें आगे बढ़ने से रोक देती है। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों के लिए प्रमेथियस स्कूल उच्च स्तरीय (High Performance) प्रशिक्षण, विशेषज्ञ कोचिंग और आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध है।उनका स्पष्ट मानना है कि यदि समाज, स्कूल और अभिभावक मिलकर प्रतिभाओं का साथ दें, तो नोएडा से अनेक खिलाड़ी, कलाकार और युवा देश का नाम रोशन कर सकते हैं।


इसी व्यापक सोच का एक हिस्सा है ‘मिशन पोडियम फिनिश’, जिसके माध्यम से उनका लक्ष्य वर्ष 2036 ओलंपिक तक भारत के लिए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को तैयार करने में अपनी भूमिका निभाना है। इस दिशा में प्रमेथियस स्कूल ने पहले भी कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। स्कूल की खेल अकादमियों में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और भविष्य में इस प्रयास को और व्यापक बनाने की दिशा में कार्य जारी है।इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए 3 से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित पहले चरण में डांस, सिंगिंग, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक, डिबेट, स्विमिंग, शूटिंग, टेबल टेनिस और शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1300–1400 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
दूसरे चरण में 10 से 12 जुलाई 2026 तक बैडमिंटन और जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। ₹10 लाख की कुल पुरस्कार राशि के साथ आयोजित यह पहल केवल विजेताओं को सम्मानित करने तक सीमित नहीं है। बल्कि नोएडा की प्रतिभाओं को पहचानने उन्हें आगे बढ़ाने और उनके लिए दीर्घकालिक अवसर तैयार करने का एक प्रयास है। मुकेश शर्मा कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता कराना नहीं है। हमारा उद्देश्य नोएडा की प्रतिभाओं को दुनिया के सामने लाना है। हमें नोएडा को विश्व मानचित्र पर स्थापित करना है। हमें ऐसे खिलाड़ी चाहिए जो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करें, ऐसे कलाकार चाहिए जो दुनिया में नोएडा का नाम रोशन करें। अगर किसी बच्चे में प्रतिभा है, तो अवसर की कमी उसकी उड़ान नहीं रोकनी चाहिए। प्रमेथियस स्कूल ऐसे बच्चों के साथ खड़ा है।
यह भी पढ़ें: नोएडा सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

