नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन के पंचम दिन बुधवार को भगवान श्रीराम की बारात एवं शोभायात्रा भव्य रूप में निकाली गई। सेक्टर-20 के हनुमान मंदिर से शुरू हुई यह बारात सैकड़ों श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के नारों से गूंज उठी।
शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने नारियल फोड़कर किया। नवीन पोरवाल, विनय गुप्ता, एसएम गुप्ता, सुधीर पोरवाल, राकेश कुमार, मनोज गोयल, मुकेश गर्ग, एडवोकेट मनोज गुप्ता, बजरंगलाल गुप्ता, संदीप पोरवाल एवं प्रवीण गोयल के संयोजन में निकली बारात में ढोल-बेंड बाजे, घोड़ों और रथों की शानदार सजावट थी। भगवान गणेश, ब्रह्मा जी, शंकर भगवान, श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, ऋषि वशिष्ठ, अग्रसेन महाराज सहित अन्य राजा रथों एवं घोड़ों पर सवार होकर निकले।
हनुमान मंदिर समिति ने बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा सेक्टर 20-26 गेट, डीएम चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज सेक्टर-19, हरौला, सेक्टर 5, 9, 11, 12, 22, 55 और 56 होते हुए रामलीला स्थल पहुंची। रास्ते में बीना गोयल, हनुमान मंदिर समिति, संतुष्टि सेवा फाउंडेशन, सतपाल बंसल, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल संगठन, शांभवी महा मुद्रा, पोरवाल समाज, राजीव जैन, राजन साइकिल, प्रवीण गोयल जनता साइकिल, प्रदीप अग्रवाल, अनिल चौहान, अनिल गर्ग, याम ट्रेडिंग, मनीष जैन, मुकेश गर्ग, सुशिल सिंघल, डॉ. वीके गुप्ता, चौधरी क्रेन, सुनील अग्रवाल, सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए, श्रीकांत बंसल, सोहनलाल गर्ग, वीरेंद्र पोरवाल, मनोज गुप्ता, रामेश्वर शर्मा, कैलाश गौशाला, वरुण श्रीवास्तव और विनीत शर्मा आदि ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
सायंकाल बारात सेक्टर-62 रामलीला स्थल पहुंची, जहां राजा जनक ने बारातियों का पारंपरिक स्वागत किया। मुख्य अतिथि सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के चेयरमैन पीयूष द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर लीला का शुभारंभ किया। चार मंडपों में श्रीराम-जानकी सहित चारों भाइयों का विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। विवाह के बाद राजा जनक से अयोध्या लौटने की आज्ञा मांगने पर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। जानकी विदाई का मार्मिक दृश्य दर्शकों को भावुक कर गया। राजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ से राम को युवराज पद देने की इच्छा जताई, जिस पर मुनि प्रसन्न हुए। मंत्रियों और सेवकों की सहमति के बाद राम के राजतिलक की घोषणा पर अयोध्यावासी खुशी से झूम उठे।
आने वाले कार्यक्रम: 16 अक्टूबर को श्रीराम वनगमन, केवट संवाद, भरत-कैकेयी संवाद एवं भरत जी का श्रीराम से आग्रह आदि प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, सलाहकार मनोज शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, चौधरी रविंद्र सिंह, तरुणराज, पवन गोयल, बजरंग लाल गुप्ता, एसएम गुप्ता, अजीत चाहर, गौरव मेहरोत्रा, मुकेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, गिरिराज बहेडिया, चक्रपाणि गोयल, राजेश माथुर, अनंत वर्मा, नवीन पोरवाल, भानुप्रताप सिंह, सुधीर पोरवाल, अर्जुन अरोड़ा, साहिल चौधरी, आरके उप्रेती, दयाशंकर तिवारी, बाबूराम शर्मा सहित श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति के सदस्य एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: पेशावर में स्कूल की छत ढहने से 32 बच्चों सहित 33 की मौत, मालिक गिरफ्तार

