नोएडा: श्रीराम मित्र मंडल ने किया होली मंगल मिलन का भव्य आयोजन, राधा-कृष्ण की झांकियों और होली गीतों ने मोहा मन

नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा ने सेक्टर-9 स्थित अपने कार्यालय में होली मंगल मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर मौजा-ही-मौजा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, होली गीतों और झांकियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नोएडा के विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने समस्त उपस्थितजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राधा-कृष्ण की झांकियों और होली गीतों ने बांधा समां

समारोह में मौजा-ही-मौजा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां, भगवान राम के अयोध्या आगमन पर आधारित होली गीतों की प्रस्तुति और गणेश वंदना का अलौकिक दृश्य देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारतीय परंपरा और आस्था की जीवंत झलक पेश की।

महासचिव ने किया स्वागत, एकता और भाईचारे का आह्वान

समारोह का शुभारंभ समिति के महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता एवं भाईचारे को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पदाधिकारियों ने किया अतिथियों का स्वागत

समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग और सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल ने मिलकर मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

फूलों की होली खेलकर दी शुभकामनाएं

समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरा वातावरण प्रेम, उल्लास और सौहार्द से सराबोर रहा।

इस अवसर पर डॉ. एसपी जैन, डॉ. वीके गुप्ता, रवि मिश्रा, संजय गुप्ता, रामेन्द्र सिंह, पवन गोयल, एसएम गुप्ता, गौरव मेहरोत्रा, मुकेश गुप्ता, मुकेश गोयल, अनंत वर्मा, नवीन पोरवाल, संदीप पोरवाल, विनय गुप्ता, चक्रपाणि गोयल, मनीष गोयल, त्रिलोक शर्मा, संजय जैन, विनोद शर्मा, एसएस अवस्थी, बाबूराम शर्मा, मुकेश गर्ग, राजकुमार बंसल, टीआर गोयल, एनके अग्रवाल, राकेश शर्मा, नीरज शर्मा, संतोष त्रिपाठी, दयानंद तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा: भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मना होली मिलन, विधायक पंकज सिंह ने दिया ‘विविधता में एकता’ का संदेश

यहां से शेयर करें