Noida Sector 58: सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए; पहचान के लिए खंगाली जा रही CCTV फुटेज

Noida Sector 58: नोएडा। सेक्टर 55 में नाले की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों के हाथ एक अज्ञात व्यक्ति का शव लगा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को थाना सेक्टर-58 पर सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-55 स्थित नाले में सफाई कार्य के दौरान एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि यह काफी पुराना है और नाले में बहकर पीछे से आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम भी मौजूद रही, जिसने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।

शिनाख्त के प्रयास जारी

मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मृतक की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने में जुटी है। इसके साथ ही अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: नोएडा समाचार: चौथी मंजिल से गिरे 6 साल के दक्ष की मौत, मां की शिकायत पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज

यहां से शेयर करें