Noida International Airport ready: फरवरी में PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन, CM योगी ने जताई उम्मीद

Noida International Airport ready: उत्तर प्रदेश का बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में घोषणा की कि इस महीने (फरवरी 2026) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उद्घाटन कर सकते हैं। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने भी सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट की प्रगति का वीडियो साझा कर पुष्टि की है। निर्माण कार्य 100% पूरा हो गया है। टर्मिनल, रनवे और अन्य सुविधाएं यात्री सेवाओं के लिए तैयार हैं। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल रन सफल रहे और एयरोड्रम लाइसेंस की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उद्घाटन के बाद कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी।

उद्घाटन की तारीख पर क्या कहा गया?
CM योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है। इस महीने PM मोदी इसके उद्घाटन कर सकते हैं।” पहले कुछ देरी की खबरें आई थीं (DGCA और BCAS अप्रूवल पेंडिंग), लेकिन अब सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। उद्घाटन के बाद यह यूपी का पांचवां और दिल्ली-NCR का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा।

इलाके पर बड़ा असर
1300 हेक्टेयर में फैले इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से जेवर और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट मिलेगा। रियल एस्टेट की कीमतें कई गुना बढ़ चुकी हैं। इंडस्ट्रीज, रोजगार और कनेक्टिविटी में तेज विकास हो रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लोड भी कम होगा।
उद्घाटन की अंतिम तारीख PMO से कन्फर्म होने का इंतजार है। फ्लाइट ऑपरेशंस शुरू होने पर NCR के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।।

यहां से शेयर करें