Noida Brahmin Protection Team: ब्राह्मण केवल जाति नहीं, त्याग और विश्व कल्याण का प्रतीक

Noida Brahmin Protection Team: ब्राह्मण रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेक्टर 22 नोएडा आरडब्ल्यूए के संरक्षक रवि शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के गौरवशाली इतिहास और समाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण भारत का मस्तक हैं और सनातन धर्म की आधारशिला हैं।

रवि शर्मा ने बताया कि ब्राह्मणों का मूल मंत्र सदैव “सर्वे भवन्तु सुखिन:” रहा है। उन्होंने कहा कि भौतिक संसाधनों की तुलना में ब्राह्मणों ने हमेशा मानवता के कल्याण और आध्यात्मिक समृद्धि को प्राथमिकता दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सनातन धर्म केवल मानवों के लिए नहीं, बल्कि पशु-पक्षी और सूक्ष्म जीवों की शांति के लिए भी है। यह “वसुधैव कुटुंबकम” की सच्ची भावना का परिचायक है।

श्री शर्मा ने ब्राह्मणों के ऐतिहासिक योगदान को याद दिलाया। उन्होंने महर्षि दधीचि के अस्थि दान और भगवान परशुराम के न्याय को उदाहरण बताया। इसके अलावा आचार्य चाणक्य की दूरदर्शिता और आदि शंकराचार्य द्वारा सांस्कृतिक पुनर्जागरण को राष्ट्र की एकता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कालिदास और तुलसीदास जैसे साहित्यकारों से लेकर तानसेन और लता मंगेशकर जैसे संगीत साधकों तक, ब्राह्मणों ने भारत की सॉफ्ट पावर को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया। रवि शर्मा ने कहा, जब भी राष्ट्र की अखंडता पर संकट आया, ब्राह्मणों ने अपनी मेधा और साहस से देश को सुरक्षित रखा है। यह परंपरा केवल अतीत का हिस्सा नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी है।

यह भी पढ़ें: The Baloch women’s scourge: क्यों बलूच महिलाएं हथियार उठा रही हैं, पाक फौजों पर मौत बरसा रही

यहां से शेयर करें