Murder in Surajpur police station: थाना सूरजपुर पुलिसने एक व्यक्ति के मिले शव की पहचान कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतक की पत्नी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है दोनों ने मिलकर उक्त व्यक्ति की हत्या की थी। कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 1 दुपट्टा (चुन्नी) बरामद की है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवला में एक व्यक्ति विजय पुत्र किशन पाल निवासी ग्राम बेलोन थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 30 वर्ष मृत अवस्था में मिलने की सूचना पर थाना पुलिस को मिली पुलिस ने द्वारा मौके पर जाकर जाँच की गयी तो आरोपी राखी व गुरदीप का पिछले 3-4 साल से दोस्ती चल रहा है, पूर्व में भी राखी अपने प्रेमी गुरदीप उपरोक्त के साथ चली गयी थी और करीब 1 वर्ष तक गुरदीप के साथ रही। करीब 15 दिन पहले मृतक विजय जो नोवा कूलर कम्पनी में मजदूरी करता है, को गांव बेलोन बुलन्दशहर से लेकर देवला में आ गयी थी।
मृतक विजय आरोपी राखी व गुरदीप के दोस्ती में बाधा उत्पन्न कर रहा था, जिसके चलते विजय की पत्नी राखी व उसके प्रेमी गुरदीप ने मिलकर विजय के गले में चुन्नी से फंदा लगाकर हत्या कर दी है। जिसके सम्बन्ध में थाना सूरजपुर दोनों आरोपियों को मंगलवारकों मोजर बीयर गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है।

