Ghaziabad news नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहर के सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा समीक्षा करते हुए कहा कि इंदिरापुरम समेत प्रत्येक वार्ड में इंटरलॉकिंग टाइल, नाले, पुलिया निर्माण तथा प्रमुख मार्गों के सड़क सुधार के कार्य तेजी से जारी हैं।
नगर आयुक्त ने कहा कि अधिकारी सभी कार्यों पर बारीकी से नजर रखें और समय पर निरीक्षण करते रहें।
नगर आयुक्त ने विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अवस्थापना निधि के जरिए कुल 227 करोड़ रुपये के कार्य मार्च माह में प्रारंभ किए जाएंगे। इसके लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। कार्यों में आंतरिक गलियों के सुधार, सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार, नाले निर्माण और बायोडायवर्सिटी पार्क में जन उपयोगी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा है।
नगर आयुक्त ने पांचों जोन वैशाली सेक्टर 5, वसुंधरा सेक्टर 1 व 12, सूर्य नगर 80 फुटा रोड, भोवापुर गांव, हापुर चुंगी चौक से हरसाँव, एनएच-9 से मेरठ रोड तिराहा, विजयनगर के विभिन्न चौक, कवि नगर, शास्त्री नगर, बम्हेटा, मोरटा, लोहिया नगर और सुदामापुरी समेत में मुख्य मार्गों के साथ-साथ वार्डों की आंतरिक गलियों पर भी ध्यान रखने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम शहर के विकास को गति देने, नागरिक सुविधाओं में सुधार करने और पर्यावरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए लगातार प्रयासरत है। सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्मार्ट और प्रभावी परियोजनाओं पर दें विशेष ध्यान
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 32.40 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत एसडब्ल्यूएम प्लांट का निर्माण होगा। एयर क्वालिटी सुधार के लिए 30.89 करोड़ रुपये की लागत से मोहन नगर, वसुंधरा, कवि नगर और सिटी जोन में सड़क सुधार कार्य होगा। इंदिरापुरम में 17.41 करोड़ रुपये के नाला निर्माण एवं जल निकासी समाधान किया जाएगा।
Ghaziabad news

