नोएडा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने मंगलवार को सदन में ग्रेटर नोएडा को रेलवे का बड़ा हब बनाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने लंबी दूरी की ट्रेन के स्टॉपेज दादरी और बोड़ाकी स्टेशन पर करने के लिए कहा।
राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा की आबादी 12 लाख से अधिक है। यहां पर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत आसपास के कई राज्यों के लोग रहते हैं। दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी पढ़ने के लिए आते हैं।
इसके बावजूद लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों को ग्रेटर नोएडा से 50 किलोमीटर दूर गाजियाबाद या दिल्ली जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि ग्रेटर नोएडा के दादरी और बोड़ाकी रेलवे स्टेशन से रोजाना प्रयागराज रीवा सुपर फास्ट एक्सप्रेस, वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस और शिवगंगा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन उनका ठहराव नहीं है। इन तीनों ट्रेनों के दादरी और बोड़ाकी में ठहराव की अनुमति दी जाए ताकि यहां के लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही जनहित में ग्रेटर नोएडा को रेलवे हब बनाने के लिए बोड़ाकी रेलवे स्टेशन का जल्द विकास किया जाए।
डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जनता दर्शन में बारीकि से सुनीं पीड़ितों की फरियाद

