New Delhi news निहाल विहार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मादक पदार्थ और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार दोनों मां-बेटे हैं और पहले भी आबकारी व जुआ अधिनियम के मामलों में शामिल रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को आरजेडी ब्लॉक, निहाल विहार में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मकान के बाहर बोरी लेकर बैठे एक महिला और पुरुष को देखा। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें टीम ने पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय विपिन कुमार और 27 वर्षीय महिला के रूप में हुई।
महिला की निशानदेही पर 27 प्लास्टिक पुड़ियों में 126 ग्राम गांजा और 29 हजार रुपये नकद बरामद हुए। वहीं बोरी की तलाशी में विपिन के कब्जे से 97 क्वार्टर अवैध शराब मिली। इस संबंध में निहाल विहार थाने में एनडीपीएस एक्ट और दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मादक पदार्थों के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
New Delhi news

