महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को किया गया सम्मानित 

Ghaziabad news विश्व जल दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित  वर्ल्ड वाटर अवार्ड 2025-26 कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर निगम को दो प्रमुख श्रेणियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।  वाटर डाइजेस्ट  और  यूनेस्को  द्वारा नगर निगम को बेस्ट इनिशिएटिव इन सस्टेनेबल अर्बन वॉटर मैनेजमेंट  और  सर्कुलर इकोनॉमी इन सेनिटेशन  के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में महापौर  सुनीता दयाल  और नगर आयुक्त  विक्रमादित्य सिंह मलिक  ने नगर निगम की जल संरक्षण, जल संचयन और अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण की पहलों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन  जल शक्ति मंत्रालय  के मंत्री  सी.आर. पाटील  और राज्य मंत्री  राज भूषण चौधरी द्वारा किया गया, जिन्होंने महापौर, नगर आयुक्त और जलकल विभाग की टीम को सम्मानित किया।

-नगर निगम की पहल और उपलब्धियां

नगर आयुक्त ने बताया कि  गाजियाबाद नगर निगम ने टीएसटीपी प्लांट के माध्यम से शोधित जल का औद्योगिक पुन: उपयोग  सुनिश्चित किया है। इस बहुआयामी परियोजना में औद्योगिक इकाइयों तक उपचारित जल की आपूर्ति, मियावाकी वृक्षारोपण पहल, तालाब पुनरोद्धार, 100 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर वर्षा जल संचयन और 400 ऊँची आवासीय सोसायटियों में छत वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित की गई है। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नगर निगम की पहल नवाचार और पर्यावरणीय सतर्कता का उदाहरण है।  टीएसटीपी प्लांट की 40 एमएलडी क्षमता वाले तृतीयक मलजल उपचार संयंत्र का जल पुनर्चक्रण औद्योगिक और सार्वजनिक उपयोग दोनों के लिए किया जा रहा है।

– अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता

कार्यक्रम में हरियाणा, नोएडा अथॉरिटी, बेंगलुरु इंडस्ट्रीज और जल विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वॉटर डाइजेस्ट की डायरेक्टर  अनुपमा मदहोक सूद  ने महापौर और नगर आयुक्त का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस सम्मान से गाजियाबाद नगर निगम और शहरवासियों दोनों के लिए गर्व का अवसर उत्पन्न हुआ।
नगर निगम द्वारा अपनाई गई योजनाओं में  पानी की महत्वता के प्रति जन-जागरूकता, पब्लिक सेक्टर में जलापूर्ति के बेहतर तरीके, औद्योगिक जल आपूर्ति और जल संरक्षण के कार्यक्रम  शामिल हैं।


Ghaziabad news

यहां से शेयर करें