रविवार को मौजपुर–मजलिस पार्क मेट्रो का तोहफा, भजनपुरा डबल डेकर फ्लाईओवर से जाम से मिलेगी राहत

North-East Delhi:

North-East Delhi: पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों को जल्द ही बेहतर परिवहन सुविधा मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री रविवार को मौजपुर से मजलिस पार्क मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस नई मेट्रो सेवा के शुरू होने से उत्तर-पूर्वी दिल्ली भी रिंग मेट्रो कॉरिडोर से जुड़ जाएगी, जिससे लाखों लोगों का सफर आसान और तेज हो जाएगा।

North-East Delhi:

मेट्रो सेवा शुरू होने से मौजपुर, यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, करावल नगर, गंगा विहार, ब्रह्मपुरी समेत दो दर्जन से अधिक इलाकों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी इन क्षेत्रों के लोगों को दिल्ली के अन्य हिस्सों में जाने के लिए रेड लाइन के मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने के लिए ऑटो या रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है और ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है।

North-East Delhi:

एक महीने में शुरू हो सकता है डबल डेकर फ्लाईओवर

वहीं भजनपुरा चौराहे पर बन रहे डबल डेकर फ्लाईओवर के भी अगले एक महीने में शुरू होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े जाम प्वाइंट पर वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। रोजाना हजारों वाहन भजनपुरा चौराहे पर जाम में फंस जाते हैं, जिससे लोगों का काफी समय बर्बाद होता है।

दिल्ली का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर

भजनपुरा में बन रहा डबल डेकर फ्लाईओवर दिल्ली की अपनी तरह की पहली परियोजना है। इसके ऊपरी हिस्से पर मेट्रो ट्रैक बनाया गया है, जबकि नीचे सड़क यातायात के लिए फ्लाईओवर तैयार किया गया है। इस व्यवस्था से मेट्रो और सड़क यातायात दोनों को सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा।

लोगों ने जताई खुशी

खजूरी खास निवासी विकास का कहना है कि अभी ऑफिस जाने में काफी समय लग जाता है, लेकिन मेट्रो शुरू होने के बाद सफर तेज और आसान हो जाएगा। इससे इलाके के विकास को भी गति मिलेगी। वहीं यमुना विहार निवासी गरिमा पंत के अनुसार, इलाके में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या रही है। मेट्रो और फ्लाईओवर शुरू होने के बाद जाम से राहत मिलेगी और लोगों का काफी समय बचेगा।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मौजपुर–मजलिस पार्क मेट्रो लाइन शुरू होने से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही भजनपुरा में बन रहा डबल डेकर फ्लाईओवर ट्रैफिक जाम की समस्या को काफी हद तक खत्म करेगा और पूरे इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर बनाएगा।

North-East Delhi:

यहां से शेयर करें